Move to Jagran APP

रायबरेली में प्र‍ियंका ने ल‍िया बजरंगबली का आशीर्वाद, कहा-देश की राजनीति बदलने को एकजुट हो आधी आबादी

प्रियंका वाड्रा ने शक्ति संवाद कार्यक्रम में यूपी सरकार की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाए। मह‍िलाओं को एकजुट होने का आहवान भी क‍िया। कार्यक्रम में आने से पहले वह बछरावां के चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन क‍िया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 05:59 PM (IST)
रायबरेली में प्र‍ियंका ने ल‍िया बजरंगबली का आशीर्वाद, कहा-देश की राजनीति बदलने को एकजुट हो आधी आबादी
उन्नाव, हाथरस में बेटियों से हुए दुष्कर्म की घटना पर सरकार को घेरा।

रायबरेली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने कहा कि महिलाएं बहुत जुल्म, अत्याचार सह चुकीं। अब और बर्दाश्त नहीं। देश की राजनीति को बदलने के लिए आधी आबादी को एकजुट होने की जरूरत है। प्रियंका रविवार को जिला मुख्यालय पर शक्ति संवाद कार्यक्रम में महिलाओं से मुखातिब थीं।  बता दें क‍ि कार्यक्रम में आने से पहले प्र‍ियंका गांधी वाड्रा बछरावां के चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद रिफार्म क्लब में आयोजित शक्‍त‍ि संवाद कार्यक्रम में पहुंची थी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि दो साल पहले मुझे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। डेढ़ साल पूर्व उन्नाव में एक बेटी से दुष्कर्म हुआ, उसकी हत्या कर दी गई। उसके परिवारवालों को प्रताडि़त किया गया। इसी तरह हाथरस में एक लड़की से दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उसके घरवालों को चेहरा तक नहीं देखने दिया, शव को रात में ही जला दिया। ललितपुर में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। उनके परिवार की जिम्मेदारी महिलाओं पर आ गई। इन्हीं घटनाओं से मेरे मन में विचार आया कि महिलाओं के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाएं एकजुट नहीं हो सकतीं। उन्हें ही वोट करें जो सशक्त बनाएं। यदि वे एकजुट हो जाएं तो राजनीति सुधर जाएगी।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा अब असर करने लगा है। आशा बहुओं का मानदेय बढ़ाया गया। अब प्रधानमंत्री एक बैठक करने जा रहे, जिसमें सिर्फ महिलाओं को ही बुलाया जा रहा है। उन्होंने अमेठी की रमाकांती का जिक्र करते हुए कहा कि घरवालों के विरोध के बावजूद उन्होंने बेटी को स्नातक तक की शिक्षा दिला दी। कांग्रेस की सरकार बनी तो 40 प्रतिशत रोजगार सिर्फ महिलाओं को दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री आठ हजार करोड़ के हवाई जहाज से उड़ते हैं

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री आठ हजार करोड़ के हवाई जहाज से उड़ते हैं। इतना पैसा यदि जनता के स्वास्थ्य और शिक्षा पर लगता तो क्या नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि कोई विकास के मुद्दे न उठाए, इसलिए कोई नेता मंच से संप्रदाय और कोई जातिवाद का मामला उछालता है। योगी जी उपयोगी नहीं, शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के यहां आयकर विभाग का छापा पडऩे के सवाल पर बोलीं कि सरकार विपक्ष को परेशान करने के लिए ऐसा कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.