Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा आरोप, कहा- मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही भाजपा सरकार

लखनऊ में जब प्रियंका से फोन टैपिंग और ईडी-आईटी छापे की घटनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं फोन टैपिंग की तो बात ही छोड़ दीजिए। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है?

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 21 Dec 2021 07:05 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 09:23 AM (IST)
प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा आरोप, कहा- मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही भाजपा सरकार
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोप के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बड़ा आरोप जड़ा है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में जोश भरने के काम में जुटीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। 

loksabha election banner

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। भाजपा की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। प्रियंका ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में कहा कि आप लोग फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, वे लोग तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है। उन्होंने प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर भी भाजपा पर हमला किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। मंगलवार को प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में महिलाओं से संवाद के आयोजन पर प्रियंका ने कहा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के बाद इस देश की महिलाएं जाग गई हैं। वे सभी अपना हक मांग रही हैं। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में आज महिलाओं के सामने झुक गए। मैं उनसे पूछना चाहती हूं इतने वर्षों से उनको महिलाओं की चिंता क्यों नहीं थी। पहले ये घोषणाएं क्यों नहीं की, जो वह आज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि पीएम नरेन्द्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।

बता दें कि आयकर विभाग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के लखनऊ, मऊ, मैनपुरी, आगरा व बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय व अखिलेश यादव के पूर्व ओएसडी जैनेंद्र यादव के आवासों के अलावा आरसीएल ग्रुप के निदेशक मनोज यादव व लखनऊ के कारोबारी राहुल भसीन के ठिकाने भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने आयकर छापों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना भी साधा। इस कार्रवाई के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा था कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए अपनी एजेंसियों का ऐसे ही इस्तेमाल करती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.