Move to Jagran APP

चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को यूपी विधानसभा में दी गई बधाई

विधानसभा में मंगलवार को चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी सदस्यों ने बधाई दी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 03:02 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 03:02 PM (IST)
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को यूपी विधानसभा में दी गई बधाई
चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को यूपी विधानसभा में दी गई बधाई

जेएनएन, लखनऊ। विधानसभा में मंगलवार को चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी सदस्यों ने बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के लिए यह गौरवशाली पल है। सरकार के इस धन्यवाद प्रस्ताव का सभी ने समर्थन किया। हालांकि विपक्ष ने इस धन्यवाद प्रस्ताव की पहले से सूचना न देने पर ऐतराज जताया। 

loksabha election banner

बसपा सदस्यों ने किया बहिर्गमन 

प्रदेश में मकानों के ऊपर हाईटेंशन तारों का सरकारी खर्चे पर सर्वेक्षण कराने की मांग को लेकर बसपा सदन में चर्चा कराए जाने पर जोर दे रही थी। यह प्रस्ताव अस्वीकार किए जाने के बाद बसपा सदस्यों ने सदन का बहिर्गमन किया। जौहर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और सांसद मोहम्मद आजम खान पर मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में सपा सदस्य सदन की कार्यवाही रोक कर चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसे अस्वीकार कर दिया तो सपा सदस्यों ने बेल में आकर हंगामा किया।

हंगामें के बीच सिविल विधि (उत्तर प्रदेश संशोधन) विधेयक 2019 पारित किया गया। साथ ही विधानसभा में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय ( संशोधन) विधेयक 2019 उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2019 और उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2019 पेश किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.