Move to Jagran APP

CM योगी ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 08:05 AM (IST)
CM योगी ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
CM योगी ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

लखनऊ, जेएनएन। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुशी जताई और वैज्ञानिकों को बधाई दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए योगी ने कहा कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। योगी ने उत्तर प्रदेश के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा, इस अभियान में लखनऊ निवासी वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु करिधाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है। चंद्रयान-2 के रोवर के लिए मैप जनरेशन और पाथ जनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आइआइटी कानपुर का अहम योगदान है। यह उपलब्धि भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चंद्रयान- 2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्षेपण से भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बन गया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। कहा, यह हम सब भारतवासियों के लिए और भी गर्व का विषय है कि चन्द्रयान-2 के मिशन में महिला अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.