Move to Jagran APP

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, अधिकारों के साथ कर्तव्यों को याद रखना जरूरी

Republic Day 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजा रोहण के बाद कहा भारतीय संविधान भारत की मूल भावनाओं का प्रतिनिधित्व भी करता है। दुनिया में इसका स्थान विशिष्ट है। उन्होंने कहा कर्तव्य और अधिकार के बीच अंतर का अंतर भी लोगों को समझना होगा।

By Vikas MishraEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 02:35 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 02:37 PM (IST)
Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, अधिकारों के साथ कर्तव्यों को याद रखना जरूरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया

लखनऊ, जेएनएन। देशभर में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी में सभी गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबे हुए हैं। बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन विधान भवन हुए। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 10 बजे परेड स्थल पहुंचे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के अनुरोध पर राज्यपाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सेना के तोप, टैंक और युद्ध में कौशल दिखाने वाले हथियार से लैस वाहनों की टुकड़ियां निकली।

loksabha election banner

इसके बाद सेना, पुलिस पीएसी और स्कूलों के बैण्ड की शानदार प्रस्तुतियां की गईं। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में कहा, भारतीय संविधान दुनिया में विशिष्ट स्थान रखता है। भारत के पहले आम चुनाव से ही आधी आबादी को वोट का अधिकार मिल गया था। सीएम बोले, भारत का संविधान भारत की मूल भावनाओं का प्रतिनिधित्व भी करता है। उन्होंने कहा, कर्तव्य और अधिकार के बीच अंतर का अंतर भी लोगों को समझना होगा। 

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण हेतु संकल्पित हों। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर ध्वजा रोहण के बाद कहा, हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतान्त्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान के प्रति अखंड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को मूल अधिकारों के साथ कर्तव्यों की याद दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.