लखनऊ (जेएनएन)। केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संसदीय कार्य तथा रसायन व उर्वरक मंत्री अनंत कुमार कैंसर से पीडि़त थे। आज उनका बेंगलुरू में निधन हो गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने केंद्रीय संसदीय कार्य तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 59 साल के अनंत कुमार का पहले लंदन और न्यूयॉर्क में इलाज चला और 20 अक्टूबर को ही उन्हें बेंगलुरू लाकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा अनंत कुमार एक लोकप्रिय नेता थे। उनका जनता से गहरा जुड़ाव था। उन्होंने सरकार के साथ ही संगठन में अपने हर प्रकार के दायित्वों का हमेशा कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
देश में अनंत कुमार की सेवाओं को सदैव याद किया जायगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए अनंत कुमार के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।