Move to Jagran APP

सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज : लोक व्यवस्था जाग गई है, भ्रष्टाचारी भाग गए हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि लोक व्यवस्था जाग गयी है भ्रष्टाचारी भाग गए हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 26 May 2019 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 07:41 AM (IST)
सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज : लोक व्यवस्था जाग गई है, भ्रष्टाचारी भाग गए हैं
सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज : लोक व्यवस्था जाग गई है, भ्रष्टाचारी भाग गए हैं

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में शानदार सफलता करने वाली भाजपा को सर्वाधिक 62 सीट उत्तर प्रदेश से मिली है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पार्टी की इस सफलता से बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने इसको लेकर ट्वीट किया है कि लोक व्यवस्था जाग गई है, भ्रष्टाचारी भाग गए हैं।

prime article banner

उत्तर प्रदेश ही केंद्र में सरकार बनाने में अहम रोल अदा करता है। माना जाता है कि दिल्ली की सत्ता तक जाने वाला रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। यहां अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की लहर चली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि लोक व्यवस्था जाग गयी है, भ्रष्टाचारी भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि अब न कोई कुशासन होगा, जग मंगल, अनुशासन होगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र चेतना शून्य विपक्ष, अब इतिहास के पन्नों में होगा...नए जोशीले युग का भारत, जाति धर्म से ऊपर होगा..राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, विकास के बल पर, एक नया भविष्य रचेगा।

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा दिया सुशासन, स्वस्थ समाज, नव जीवन का संकल्प दिया। धर्म, जाति और ऊंच नीच के भेद बिना ही विकल्प दिया। जन-जन का जीवन हो हर्षित, ऐसी लोक व्यवस्था दी। उन्होंने कहा कि पुष्प पल्लवित नव जीवन का हो, ऐसा उत्तर प्रदेश का कायाकल्प किया। नए सफर पर उत्तर प्रदेश।

योगी आदित्यनाथ कल दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की बैठक में थे। आज शाम को वह वाराणसी में रहेंगे। वाराणसी के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र में रोड-शो भी करेंगे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.