Move to Jagran APP

CM योगी आदित्यनाथ ने मऊ में दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया, पीड़ितों का मदद का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ के डीएम-एसपी समेत सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को हर संभव राहत और चिकित्सकीय सहायता प्रदान करें।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 10:13 AM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 11:06 AM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ ने मऊ में दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया, पीड़ितों का मदद का निर्देश
CM योगी आदित्यनाथ ने मऊ में दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया, पीड़ितों का मदद का निर्देश

लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मऊ के मोहम्दाबाद कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर गांव में सुबह करीब आठ बजे रसोई गैस का सिलेंडर फटने से नौ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने डीएम को घायलों को समुतिच इलाज कराने का निर्देश देने के साथ ही राहत कार्य में तत्परता बरतने को कहा है।

prime article banner

मऊ में वलीदपुर गांव में गैस सिलेंडर फटने के बाद दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। इस हादसे में अभी तक नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ के डीएम-एसपी समेत सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों को हर संभव राहत और चिकित्सकीय सहायता प्रदान करें। जिससे ही घायलों को समय पर उचित इलाज मिल सके। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। जिस समय हादसा हुआ उस समय मकान में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे। फिलहाल राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.