Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताई शोक संवेदना, जानें किसने क्‍या कहा

कल्‍याण स‍िंंह ने 89 साल की उम्र में SGPGI लखनऊ में आखिरी सांस ली। बीते 21 जून को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्‍हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चार जुलाई को उन्‍हें पीजीआइ में भर्ती कराया गया था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 22 Aug 2021 11:46 AM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताई शोक संवेदना, जानें किसने क्‍या कहा
कल्याण के निधन पर यूपी में तीन द‍िन का राजकीय शोक घोष‍ित।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। कल्याण सिंह की तबीयत प‍िछले कई द‍िनों से नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने 89 साल की उम्र में SGPGI लखनऊ में आखिरी सांस ली। बीते 21 जून को सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्‍हें लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चार जुलाई को उन्‍हें पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अख‍िलेश यादव समेत कई दिग्‍गज सियासी हस्तियों ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदन प्रकट की। वहीं यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पूर्व राज्यपाल व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह की न‍िधन की सूचना ट्वीट करके दी। उन्‍होंने कल्‍याण स‍िंंह के न‍िधन को अपूर्ण‍िय क्षत‍ि बताते हुए यूपी में तीन द‍िन के राजकीय शोक की घोषणा की। 

loksabha election banner

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने एक बाद एक तीन ट्वीट क‍िए। उन्‍होंने ल‍िखा भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय, अप्रतिम संगठनकर्ता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। समाज, कल्याण सिंह जी को उनके युगांतरकारी निर्णयों, कर्तव्यनिष्ठा व शुचितापूर्ण जीवन के लिए सदियों तक स्मरण करते हुए प्रेरित होता रहेगा।

रामलला के सच्‍चे सेवक, पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक कल्याण सि‍ंह जी 'बाबूजी' हमारे बीच नहीं रहे। उनका जाना एक युग के अंत होने जैसा है। बाबूजी जैसा महान व्यक्तित्व का निधन पार्टी ही नहीं, अपितु पूरे राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके स्वजन व चाहने वालों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। -स्वतंत्रदेव सि‍ंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सि‍ंह एक ऊर्जावान जनसेवक थे। उनके निधन से देश-प्रदेश को बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति करना बहुत मुश्किल है। उनकी निर्णय क्षमता व कुशल नेतृत्व को देश हमेशा याद रखेगा।  -केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

अपनी विशिष्ट कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता और हमारे उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सि‍ंह जी का निधन दुखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।  -डा. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री, उप्र

दृढ़ निश्चयी, परिपक्व राजनेता, कुशल प्रशासक और अनन्य रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सि‍ंह का जाना बहुत कष्टप्रद है। दिव्य-भव्य राम मंदिर के लिए अपनी सत्ता त्याग देने वाले कल्याण प्रदेश ही नहीं, सभी देशवासियों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे। प्रभु श्रीराम पुण्य आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त स्वजन को यह अपार दुख सहने की शक्ति दें।   -राधामोहन सि‍ंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी, भाजपा

भाजपा के कद्दावर नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सि‍ंह के निधन की खबर अति दुखद है। उनके परिवार व समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कुदरत उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।  - मायावती, बसपा सुप्रीमो

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सि‍ंह का निधन हृदय विदारक है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि। -अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा

कल्याण सि‍ंह का निधन बहुत ही दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। -रामगोवि‍ंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.