Move to Jagran APP

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाïथ से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Uttrakhand CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 10:37 AM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 10:43 AM (IST)
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाïथ से मिले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की

लखनऊ, जेएनएन। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ के दो दिन के दौरे पर हैं। वह आज यहां पर उत्तराखंड महोत्सव का भी समापन करेंगे।

prime article banner

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब आधा घंटा तक योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी की। वह आज लखनऊ में गोमती नदी के तट पर चल रहे सात दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का समापन भी करेंगे।

इससे पहले बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह तथा रूदाक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल ने भी धामी को शॉल और दो पुस्तकें 'लोकहित के मुखर स्वर' तथा 'वो मुझे हमेशा याद रहेंगे' देकर उनका स्वागत किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। दीक्षित ने उनका स्वागत किया। शाल एवं विधानसभा का एक मोमेन्टो भेंट किया। मुख्यमंत्री ने भी उनको शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। दीक्षित ने स्वचरित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्रष्टा, दृष्टि और दर्शन, अथर्ववेद का मधु, ज्ञान का ज्ञान, मधु अभिलाषा हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ अन्र्तसंवाद एवं संसदीय दीपिका की मासिक पत्रिका भी भेंट की। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक के लेखन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय सांस्कृतिक एवं आर्थिक दर्शन का जिस तरह विश्लेषण किया गया है, वह जन-जन के लिए उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ प्रवास के बीच मेरी विश्व संवाद केन्द्र में दीक्षित जी से भेंट होती रहती थी। उनका राजनैतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मामलों में सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। अध्यक्ष जी से भेंट करके बहुत प्रसन्नता हुई है। उनकी पुस्तकें और उनके सम्पादकीय लेख मुझे सदैव प्रेरणा देते रहे है और भविष्य में भी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद बुधवार देर शाम लखनऊ विश्वविद्यालय के समारोह में भी पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों की याद करते हुए कहा कि मैं तो लखनऊ विश्वविद्यालय से ही पढ़ा हूं। यहां के विद्यार्थी जीवन से लेकर राजनीति के क्षेत्र में आने पर भी मैं बहुत समय तक लखनऊ से जुड़ा रहा।

इन सब स्मृतियों को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार लखनऊ आने का अवसर प्राप्त हुआ। लखनऊ आने पर सर्वप्रथम अपने अग्रजों और मार्गदर्शकों से भेंट करने का कार्यक्रम बनाया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.