सीएम अखिलेश ने सैफई महोत्सव में कुश्ती का लुत्फ उठाया
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सैफई महोत्सव में कुश्ती के मुकाबलों का आनंद उठाया। आगरा जाने से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मास्टर चंदगी राम स्टेडियम कुश्ती के मुकाबलों को देखने के साथ पहलवानों को सम्मानित भी किया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2016 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 06:26 PM (IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सैफई महोत्सव में कुश्ती के मुकाबलों का आनंद उठाया। आगरा जाने से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मास्टर चंदगी राम स्टेडियम कुश्ती के मुकाबलों को देखने के साथ पहलवानों को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री के बाद समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भी पहलवानों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री तथा राम गोपाल यादव ने पहलवानों पगड़ी पहनाने के बाद गदा देकर सम्मानित किया। सीएम अखिलेश यादव ने सैफई महोत्सव के अखिल भारतीय दंगल में देवव्रत चौधरी पचास हजार रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें