Move to Jagran APP

आज दोपहर बाद आएंगे बादल, कल हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा मौसम का मिजाज, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की संभावना।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 06:37 AM (IST)
आज दोपहर बाद आएंगे बादल, कल हो सकती है बारिश
आज दोपहर बाद आएंगे बादल, कल हो सकती है बारिश
लखनऊ, जेएनएन । मौसम का मिजाज शनिवार को बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। लखनऊ में दोपहर बाद से आंशिक बदली के आसार हैं। रविवार को बारिश की संभावना है। 

पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। उधर, शुक्रवार को मौसम साफ रहा और तेज धूप के चलते तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.