उच्च स्तरीय विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
गोरखपुर में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र नक्षत्रशाला तारामंडल में आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जनपदीय बाल विज्ञान माडल प्रदर्शनी व विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2016 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2016 04:28 PM (IST)
लखनऊ। गोरखपुर में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र नक्षत्रशाला तारामंडल में आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जनपदीय बाल विज्ञान माडल प्रदर्शनी व विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उच्च स्तरीय मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसके लिए प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इसमें जिले के ५० स्कूलों के करीब डेढ हजार स्कूली बच्चे उपस्थित हैं। कार्यक्रम शाम छह बजे तक जारी रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें