Move to Jagran APP

Chadrayaan-2 सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीम मायावती के साथ प्रियंका गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयास को सराहा

ISRO Chandrayaan-2 चांद पर उतर रहे लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया लेकिन देश के लोगों के साथ इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों की उम्मीदें नहीं टूटी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 01:12 PM (IST)
Chadrayaan-2 सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीम मायावती के साथ प्रियंका गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयास को सराहा
Chadrayaan-2 सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीम मायावती के साथ प्रियंका गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों के प्रयास को सराहा

लखनऊ, जेएनएन। चांद पर उतर रहे लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया, लेकिन इसरो की सफलता को सभी ने काफी सराहा है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी भारतीय वैज्ञानिकों के इस बड़े प्रयास की जोरदार सराहना करने के साथ उनको बधाई भी दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरों के वैज्ञानिकों के प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

loksabha election banner

स्पेस साइंस में भारत ने चंद्रयान-2 के जरिए नया इतिहास रचा है। चांद पर उतर रहे लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया, लेकिन देश के लोगों के साथ इस अभियान से जुड़े वैज्ञानिकों की उम्मीदें नहीं टूटी हैं। भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसे मिशन पर हाथ डाला, जिसकी सफलता को लेकर पहले ही दिन से संशय की स्थिति थी। शायद यही कारण है कि इसरो पहले से ही अंतिम 15 मिनट को बेहद खतरनाक और महत्वपूर्ण मान रहा था। चंद्रयान-2 मिशन को पूरी तरह से फेल नहीं कहा जा सकता है, इसलिए भारत की इस स्पेस एजेंसी को तमाम लोग बधाई दे रहे हैं। सभी ने कहा कि आपकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है। बसपा मुखिया मायावती के साथ ही प्रियंका गांधी, सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इसरो से कहा है कि देश को उन पर गर्व है। सभी ने ट्वीट से इनके प्रयास को जमकर सराहा है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने चन्द्रयान-2 मिशन के लिए इसरो वैज्ञानिकों की सराहना की है। मायावती ने ट्वीट में लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चन्द्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस सम्बंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर 'इसरो' के वैज्ञानिकों ने अबतक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।

मायावती ने आगे लिखा कि साथ ही, आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा व दु:खी कतई न हों और यह भी याद रहे कि 'गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल (बच्चा) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले'। वैज्ञानिकों को देशहित में काम करते रहने के लिए उनके हौसले बढ़ाते रहने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा है कि चंद्रयान-2 अभियान में लगे इसरो टीम में प्रत्येक पर गर्व है।

असफलता यात्रा का एक हिस्सा है, उनके बिना, कोई सफलता नहीं है। पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप पर विश्वास करता है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा है कि हमें अपने नेता पीएम नरेंद्र मोदी पर गर्व है। वह लंबे समय से इस अभियान में लगे थे। उनका तथा इसरो प्रमुख के सिवन का प्रयास रंग ला रहा है।

एक सच्चा नेता अपने साथ टीम लेता है, समर्थन करता है, उनके लिए खड़ा होता है और संकट के समय टीम को प्रेरित करता है। हर भारतीय को भरोसा है कि मिशन चंद्रयान-2 जरूर सफल होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.