Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2020: कल दिखेगा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें कितने बजे तक रहेगा असर...

Chandra Grahan 2020 वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा है और इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लग रहा है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 02:31 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 04:21 PM (IST)
Chandra Grahan 2020: कल दिखेगा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें कितने बजे तक रहेगा असर...
वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है।

लखनऊ, जेएनएन। वर्ष 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगने जा रहा है। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा है और इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लग रहा है। यह खगोलीय घटना दोपहर एक बजकर चार मिनट से शुरू होकर शाम पांच बजकर 22 मिनट तक होगी। यह कुल चार घंटे 18 मिनट 11 सेकंड तक रहेगा, जबकि, 3:13 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा। इस बार का चंद्रग्रहण भारत सहित अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा।

loksabha election banner

धार्मिक मान्यता के अनुसार तो जब कभी भी चंद्र या सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है तो सूतक लगता है। इस दौरान पूजा-पाठ और मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, लेकिन इस बार लग रहे उपछाया ग्रहण से सूतक कोई प्रभाव नहीं होगा, इस दिन भी आम दिनों की तरह मंदिर खुला रहेगा और सभी धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।

30 नवंबर को लग रहा चंद्र ग्रहण, उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इस वजह से सूतक नहीं माना जाएगा। उपछाया उस स्थिति में लगता है जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपछाया से ही वापस लौट जाता है। इस स्थिति में चांद पर एक धुंधली सी परत नजर आती है। ऐसे में चांद के आकार पर भी कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन इसे नंगी आंखों से कतई न देखें। उपछाया चंद्र ग्रहण बहुत अधिक प्रभावशाली नहीं होता है। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होता। 

उपछाया चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपछाया से ही वापस लौट जाता है। आचार्य शक्तिधर त्रिपाठी ने बताया कि उपछाया चंद्र ग्रहण का कोई भी धार्मिक असर मान्य नहीं होता है।कुछ राशियों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का लोकाचार करने की जरूरत नहीं है।

इस समय लगेगा चंद्रग्रहण

  • उपचछाया से पहला स्पर्श : दोपहर 1:04 बजे
  • परमग्रास चंद्र ग्रहण : दोपहर 3:13 बजे
  • उपछाया से अंतिम स्पर्श : शाम 5:22 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.