Move to Jagran APP

केंद्र सरकार ने लगाया गाय तस्करी पर अंकुश : राजनाथ सिंह

देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा है कि मोदी सरकार ने गाय तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिन के दौरे पर राजनाथ सिंह सुबह दस बजे से ही कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 01:51 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 03:42 PM (IST)
केंद्र सरकार ने लगाया गाय तस्करी पर अंकुश : राजनाथ सिंह

लखनऊ। देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का दावा है कि मोदी सरकार ने गाय तस्करी तस्करी पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त की है। अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दो दिन के दौरे पर राजनाथ सिंह सुबह दस बजे से ही कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव से ही पड़ोसी देशों से संबंध बेहतर करने के पक्षधर रहे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में सभी पड़ोसी देशों के राष्ट्रपति तथा पीएम को आमंत्रित किया गया था। इसी का लाभ हमको गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने में मिला। राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत को बांग्लादेश सीमा पर गायों की तस्करी रोकने में काफी बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसके चलते बांग्लादेश में गोमांस का रेट बढ़ गया है। पहले तो प्रतिवर्ष 13 लाख गायों को तस्करी के जरिए बांग्लादेश ले जाया जाता था लेकिन बीएसफ जवानों की मुस्तैदी व चौकसी से अब यह आंकड़ा ढ़ाई, पौने तीन लाख पर आ गया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि बांगलादेश के उच्चायुक्त उनसे मिले तो उन्होंने बताया कि उनके देश में बीफ का रेट बहुत बढ़ गया है। सीमा पर बीएसएफ को काफी अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही बांग्लादेश सरकार को इसके प्रति सचेत होने को कहा गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम तो पााकिस्तान से भी अपने संबंध अच्छे रखने को लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बेहद खराब अंदरूनी हालात से जूझ रहा पाकिस्तान सीमा पर ही अपनी खीझ उतार रहा है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान पर सीधे कोई इलजाम नहीं लगाना चाहते लेकिन पाकिस्तान जब तब अपनी अंदरूनी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए भारत के खिलाफ कुछ न कुछ करता अथवा करवाता रहता है। अब पाकिस्तान को सीमा पर भी करारा जवाब मिल रहा है। हम एक गोली के बदले में दस गोली दाग रहे है, पहले तो हमारे देश के बार्डर पर सफेद झंडा दिखाकर इस मामले को शांत करा दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम उनको करारा जवाब देते हैं। इसी कारण उनके पीएम विश्व के हर कोने के साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ में भी हमारी बुराई करते फिर रहे हैं। उनके पास भारत को छोड़कर और कोई मुद्दा ही नहीं है किसी से बात करने का।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार देश में नक्सली तथा अन्य वारदात पर अंकुश लगा रही है। हमारा फोकस देश के पूर्वोत्तर राज्यों की गतिविधियों पर है। जहां पर कई देश विरोधी ताकतें समय-समय पर कोई न कोई कांड कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश खासकर पूर्वोत्तर राज्यों के अलगाववादी संगठनों से कहा कि वे हथियार रख दें और फिर सरकार से बात करें। हम खुले दिल से बात करेंगे। अब इनको पूरी तरह से कुचलने का समय आ गया है। सेना के साथ ही बीएसएफ तथा अन्य केंद्रीय बल पूर्वोत्तर की समस्या से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार कर रहे हैं।

आज लखनऊ में राजनाथ सिंह का वरिष्ठ नागरिकों से भेंट करने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद भाजपा मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बैठक होगी। राजनाथ सिंह शाम को शहर के एक स्कूल में आयोजित हो रहे ऑल वल्र्ड जज कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। कल सुबह राजनाथ सिंह बिहार रवाना होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.