कैंट विधानसभा उपचुनाव: रमाबाई मैदान के आसपास बदला रहेगा यातायात Lucknow News
कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर रविवार और सोमवार को रमाबाई स्थल और कई क्षेत्रों से नहीं जा सकेंगे वाहन।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 11:49 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 11:49 AM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। कैंट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के चलते रमाबाई अंबेडकर मैदान (रैली स्थल) आशियाना से रविवार को पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान होगा और सोमवार शाम को पोलिंग पार्टियों की ईवीएम जमा होगी। एसपी यातायात पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां रवाना होने तक और सोमवार दोपहर चार बजे से ईवीएम जमा होने तक इन रास्तों पर यातायात प्रतिबंधित किया गया है।
इधर से न जाएं
- औरंगाबाद गांव (रैली स्थल) तिराहे से रैन बसेरा तिराहे की ओर।
- रैन बसेरा रैली तिराहा (ख्वाजापुर गांव) औरगाबाद गांव तिराहा
- रमाबाई पुलिस चौकी रैली स्थल तिराहे से रैन बसेरा तिराहा या औरगाबाद शहीद पथ अंडरपास सर्विस रोड होकर
- औरंगाबाद शहीद पथ अंडरपास चौराहे से सर्विस रोड से रैली स्थल
- सेक्टर एन (तोदीखेडा) तिराहे से अंबेडकर विश्वविद्यालय गेट नंबर 3, रमाबाई रैली स्थल की ओर
इधर से जाएं
- औरंगाबाद गांव तिराहे से अंबेडकर विश्वविद्यालय गेट नंबर 3 तिराहे से मानसरोवर योजना होकर
- रैन बसेरा रैली स्थल तिराहे से अंबेडकर विश्वविद्यालय अंडर पास चौराहा से सर्विस रोड होकर
- रमाबाई पुलिस चौकी रैली स्थल तिराहे से शहीद पथ से होकर
- औरंगाबाद शहीद पथ अंडर पास चौराहे से बिजनौर रोड, ओमेक्स सिटी या न्यू गडौरा होकर
- सेक्टर एन (तोदीखेडा) तिराहे से पराग डेयरी रोड, पुरानी चुंगी या बिजली पासी किला होकर
आपात स्थिति में यहां करें फोन
आपात स्थित में ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर-0522 2481009, 9454405155, 7311190195 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें