'नियुक्ति दें या इच्छा मृत्यु', एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 को लेकर अभ्यर्थियों ने की मांग
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 को लेकर प्रदेश भर से आए अभ्यर्थियों ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथोंं में बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रही महिला अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग कर रही थी।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:40 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:40 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। नियुक्ति पत्र न मिलने से नाराज एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हाथोंं में बैनर, पोस्टर के साथ प्रदर्शन कर रही महिला अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र की मांग कर रही थी। प्रदर्शन के दौरान महिला अभ्यर्थियों का कहना था कि नियुक्ति पत्र नहीं दे सकते तो इच्छा मृत्यु दी जाए।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 की प्रदेश भर से आए हुए अभ्यर्थियों ने हाथ में अपने अपने जनपद के बैनर ले रखे थे। कोरोना काल में जनपद कुशीनगर से आयी महिला अभ्यर्थियों की बड़ी तादाद देखकर माध्यमिक शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों के भी हाथ पांव फूल गए। भीड़ के कारण संक्रमण के खतरे को देखते हुए अधिकारी ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें