Move to Jagran APP

मऊ के अशोक सिंह ने प्रियंका व राहुल गांधी को लिखा भावुक पत्र, मुख्तार को बना दें UP कांग्रेस अध्यक्ष

Mafia Mukhtar Ansari माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों के साथ कांग्रेसी के प्रेम से उत्तर प्रदेश के लोगों में गुस्सा बढऩे लगा है। लम्बे समय से मुख्तार अंसारी की दहशत में जी रहे मऊ के कारोबारी ने प्रियंका और राहुल गांधी को भावुक चिट्ठी लिखी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 05:13 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 05:13 PM (IST)
मऊ के अशोक सिंह ने प्रियंका व राहुल गांधी को लिखा भावुक पत्र, मुख्तार को बना दें UP कांग्रेस अध्यक्ष
मऊ के कारोबारी ने प्रियंका और राहुल गांधी को भावुक चिट्ठी लिखी है।

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा की विधायक तथा स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के बाद अब मऊ के कारोबारी ने माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पत्र लिखा है। मऊ के अशोक सिंह ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बेहद भावुक चिट्ठी भेजकर मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की सलाह दी है। मुख्तार अंसारी के प्रति कांग्रेस के प्रेम से कांग्रेस नेता अजय राय भी पार्टी से विरोध जता चुके हैं।

loksabha election banner

दहशत और अपराध का सम्राज्य चलाने वाले माफिया मुख्तार अंसारी और उसके गुर्गों के साथ कांग्रेसी के प्रेम से उत्तर प्रदेश के लोगों में गुस्सा बढऩे लगा है। लम्बे समय से मुख्तार अंसारी की दहशत में जी रहे मऊ के कारोबारी ने प्रियंका और राहुल गांधी को भावुक चिट्ठी लिखी है। कांग्रेसी सरकारों की करतूत से आहत कारोबारी अशोक सिंह ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाए हैं

पंजाब की जेल में मुख्तार अंसारी की लगातार आवभगत और राजस्थान में मुख्तार अंसारी के बेटे के निकाह का चिट्ठी में जिक्र करते हुए व्यथित अशोक सिंह ने प्रियंका तथा राहुल को मुख्तार अंसारी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चुनौती दी है।

उत्तर प्रदेश की अदालतों में माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ मासूमों की हत्या, अपहरण और जमीन कब्जाने के करीब 14 मुकदमे चल रहे हैं। पीडि़तों को न्याय तभी मिलेगा जब मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। माफिया व अपराधियों को पोषित करने की कांग्रेस की नीति माफिया के कृत्य जैसी ही घिनौनी है। व्यथित अशोक ने चिट्ठी में लिखा है कि यदि अपराधियों से कांग्रेस को इतना ही प्रेम है तो अजय कुमार लल्लू को हटाकर मुख्तार अंसारी को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित कर देना चाहिए।

मऊ के कारोबारी अशोक सिंह ने माफिया मुख्तार अंसारी को बचाने की कांग्रेसी कोशिशों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। उनकी चिट्ठी में गम और गुस्से का गुबार फूटा है। अशोक सिंह ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस के बड़े नेता मिलकर मुख्तार को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दो। मुख्तार अंसारी के खिलाफ आशोक सिंह के भाई मन्ना और उनके साथियों की हत्या का आरोप है। उनका कहना है कि करीब दस वर्ष से उनका परिवार मुख्तार अंसारी और गुर्गों की दहशत में जी रहा है। अब आजादी की जरूरत है।

पत्र में कारोबारी अशोक सिंह ने बताया है कि गुंडा टैक्स न देने पर 2009 में मुख्तार के गुर्गों ने मऊ के गाजीपुर चौराहे पर उनके भाई मन्ना सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी थी । मन्ना सिंह के साथ उनके साथियों को भी गोली मारी गई जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साल बाद ही हत्या के गवाह रहे राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की भी मुख्तार ने हत्या करवा दी। अशोक सिंह ने पत्र में लिखा है कि उनका परिवार इसी कारण दस वर्षों तक दहशत में जी रहा है।

उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से पहली बार मुख्तार अंसारी की आंखों में भय दिख रहा है। ऐसे में कांग्रेस के माफिया को सहयोग देने से पार्टी की नीयत पर सवाल उठ रहा है। अशोक सिंह ने लिखा है कि योगी सरकार आने के बाद पहली बार जब मुख्तार जैसों की आंखों में डर दिख रहा है तो कांग्रेस और उसकी सरकारों ने उसकी सुरक्षा का मोर्चो संभाल लिया। अशोक सिंह ने लिखा है कि पंजाब की कांग्रेस सरकार रोपड़ जेल में मुख्तार अंसारी की आवभगत में लगी है। इसके साथ माफिया के ईनामी बेटे का निकाह राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने आयोजित कराया है।

इससे पहले मऊ के मोहम्दाबाद से भाजपा विधायक अलका राय ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर माफिया मुख्तार अंसारी को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। मुख्तार अंसारी अलका राय के पति और पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का हत्यारोपी है। अलका का कहना था कि यह जानते हुए भी पंजाब में कांग्रेस सरकार उसे बचाने की कोशिश कर रही है और राजस्थान की कांग्रेस सरकार उसके फरार बेटे को संरक्षण दे रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.