Move to Jagran APP

देवरिया में बसपा प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ी, लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

देवरिया में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां उपचुनाव में मिली हार के बाद बसपा उम्मीदवार रहे अभयनाथ त्रिपाठी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आकर इस्तीफा दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 04:38 PM (IST)
देवरिया में बसपा प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्टी छोड़ी, लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
अभय नाथ त्रिपाठी 2017 के आम चुनाव में भी देवरिया सदर सीट से बसपा के प्रत्याशी थे

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हाल में सम्पन्न विधानसभा उप चुनाव में हार के बाद अब प्रत्याशियों के साथ पार्टी के बयान भी सामने आने लगे हैं। देवरिया में देवरिया सदर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्टी को छोड़ दी है। त्रिपाठी ने पार्टी नेतृत्व पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

loksabha election banner

देवरिया में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां उपचुनाव में मिली हार के बाद बसपा उम्मीदवार रहे अभय नाथ त्रिपाठी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आकर इस्तीफा दिया है। अभय नाथ त्रिपाठी के मुताबिक बसपा कोऑडनेटर्स उन्हें मानसिक एवं आर्थिक प्रताणना दे रहे थे, जिससे तंग आकर चुनाव हारने के बाद ही उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बसपा नेतृत्व पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

अभय नाथ त्रिपाठी 2017 के आम चुनाव में भी देवरिया सदर सीट से बसपा के प्रत्याशी थे और बीते उपचुनाव में भी प्रत्याशी थे। इन दोनों चुनावों में उन्हें न सिर्फ हार का सामना करना पड़ा बल्कि वह तीसरे स्थान पर रहे। देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से यह सीट खाली हुई थी। उपचुनाव में एक बार फिर भाजपा ने देवरिया सदर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के  डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी विधायक चुने गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.