Move to Jagran APP

UP के सीतापुर में सामूहिक दुष्कर्म कर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, अर्द्धनग्न अवस्‍था में देख मह‍िलाओं ने पहनाए कपड़े

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का मामला। विवाहिता के साथ सामूह‍िक कर दुष्‍कर्म जलाने का मामला सामने आया है। हाथ-पैर भी उसके गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उसका इलाज किया जा रहा है। व‍िवाह‍िता की हालत गंभीर।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 07:11 AM (IST)
UP के सीतापुर में सामूहिक दुष्कर्म कर विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास, अर्द्धनग्न अवस्‍था में देख मह‍िलाओं ने पहनाए कपड़े
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का मामला। विवाहिता के साथ सामूह‍िक कर दुष्‍कर्म जलाने का मामला सामने आया है।

सीतापुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में मह‍िलाओं के साथ हो रही अपराध‍िक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार दोपहर सीतापुर जिले में विवाहिता के साथ सामूह‍िक दुष्‍कर्म के बाद जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया गया है कि विवाहिता अर्द्धनग्न अवस्‍था में झुलसी हुई मिली। गांव की महिलाओं ने उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय सीएचसी में उसे भर्ती कराया। दर्दनाक घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें सामने आने आईं हैं। महिला के निजी अंग झुलसने की बात भी कही गई लेकिन, शाम को खुद एसपी आरपी सिंह ने इसे अफवाह बताया। सामूहिक दुष्कर्म और जलाने की कोशिश का मामला दर्ज कर पुल‍िस छीनबीन कर रही है। 

loksabha election banner

अर्द्धनग्न अवस्‍था में मिली विवाह‍िता, झुलसा था शरीर: मामला नैमिषारण्य थानाक्षेत्र का है। दरअसल, 35 वर्षीया विवाह‍िता को ठेलिया चालक गुरुवार को मिश्रिख से अपने घर श्रीनगर ले गया था। शुक्रवार सुबह आरोपित ठेलिया चालक के घर से विवाह‍िता किसी तरह गांव के बाहर आई। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला अर्द्धनग्न थी। उसका शरीर झुलसा था। गांव की महिलाओं ने उसे पहनने के लिए कपड़े दिए। पीड़ित विवाह‍िता ने महिलाओं को सामूहिक दुष्कर्म की घटना बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने विवाह‍िता को इलाज के लिए मिश्रिख सीएचसी लेकर आई थी। इस मामले में पीड़ि‍ता के पति ने पुलिस को बताया है कि पूर्व में हुए हादसे के बाद से पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह बिना बताए ही घर से चली जाती थी। 

30 प्रतिशत शरीर जला है : मिश्रिख सीएचसी के डॉ. डीपी भारती के मुताबिक, महिला का शरीर करीब 25-30 फीसद जला है। उसके हाथ-पैर भी झुलसे हैं। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। 

पीड़िता के शरीर में तीन साल पहले जले के निशान : एसपी आरपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपित पिता-पुत्र के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म और जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। निजी अंग झुलसने के बाबत एसपी ने बताया कि डॉक्टर से बात की थी। यह बात सत्‍य नहीं है। उन्होंने बताया कि महिला संदना थाना क्षेत्र की है। वह तीन साल पहले भी जल गई थी। उसका चेहरा पहले से ही जला है। वर्तमान में महिला के पैर में झुलसने की चोट है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.