Move to Jagran APP

UP MLC Chunav 2020: अराजनीतिक संगठनों के जरिये भी वोट बटोरेगी भाजपा, वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपा जिम्मा

UP MLC Chunav 2020 उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न अराजनीतिक संगठनों का सहयोग लेने की कार्ययोजना तैयार की है। इन संगठनों से समन्वय बना वोट बटोरने का जिम्मा वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी सौंपा गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 12:50 PM (IST)
UP MLC Chunav 2020: अराजनीतिक संगठनों के जरिये भी वोट बटोरेगी भाजपा, वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपा जिम्मा
यूपी विधान परिषद में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए भाजपा अधिकतम सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। UP MLC Chunav 2020: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न अराजनीतिक संगठनों का सहयोग लेने की कार्ययोजना तैयार की है। इन संगठनों से समन्वय बना वोट बटोरने का जिम्मा वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी सौंपा गया है। अन्य दलों से आए नेताओं को भी इस मुहिम में लगाया गया है।

loksabha election banner

विधान परिषद में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए भाजपा अधिकतम सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। अब तक इन चुनाव में पार्टी अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती थी, लेकिन इस बार प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री सुनील बंसल अपनी संगठनात्मक क्षमताओं के जरिये रिकॉर्ड बनाने की कोशिश में लगे हैं। चुनाव की तैयारी गत करीब एक वर्ष से जारी है। वोट बनवाने से लेकर मतदाता सूची दुरस्त कराने तक के काम में विधायकों व मंत्रियों को भी लगाया लगाया था। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि कार्यकर्ताओं से निचले स्तर पर मिले जबरदस्त सहयोग के कारण लक्ष्य पाना मुश्किल नहीं होगा।

कर्मचारी व सामाजिक संगठनों को भी जोड़ेंगे : स्नातक क्षेत्र के चुनाव में वोट हासिल करने के लिए कर्मचारी, सामाजिक व अन्य संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। ऐसे से संगठनों से संपर्क करने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को क्षेत्रवार सौंपी गयी है। अन्य दलों से आए नेताओं का सहयोग लेने के क्रम में नरेश अग्रवाल को हरदोई, दिनेश सिंह को रायबरेली, सुरेंद्र नागर को बुलंदशहर व कौशल किशोर को लखनऊ में लगाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि प्रत्येक जिले में संगठन के पदाधिकारियों को प्रवासी के तौर पर दायित्व सौंपा गया है, जैसे पंकज सिंह को गौतमबुद्धनगर, चंद्रमोहन को मुजफ्फरनगर, सुनीता दयाल को हापुड़ व अश्विनी त्यागी को मेरठ की जिम्मेदारी मिली है।

मतदाताओं को बूथ तक लाने का प्रशिक्षण : वोटरों को बूथ तक लाने व वोट डलवाने का प्रशिक्षण जिलास्तर पर दिया जा रहा है। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व संगठन महामंत्री सुनील बंसल एक बार क्षेत्रवार बैठक कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.