Move to Jagran APP

UP BJP उपाध्यक्ष JPS राठौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राजू श्रीवास्तव फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही आज विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों के नामों को मंज़ूरी दे दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 05:31 PM (IST)
UP BJP उपाध्यक्ष JPS राठौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राजू श्रीवास्तव फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष
UP BJP उपाध्यक्ष JPS राठौर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राजू श्रीवास्तव फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के साथ विभन्न निगम व परिषद में नेताओं को नामित किया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। वह राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष होंगे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही आज विभिन्न आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को शामिल किया। इनमें जिसमें गठबंधन के सहयोगियों ओमप्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल की ओर से प्रेषित लोगों को शामिल किया गया है। भाजपा ने अपने गठबंधन के सहयोगियों ओमप्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल के समर्थकों के नाम शामिल कर उन्हें साधने की कोशिश की है। 

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 

भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे जयेन्द्र प्रताप सिंह (जेपीएस) राठौर को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शाहजहांपुर निवासी 48 वर्षीय राठौर बीएचयू से एम-टेक हैं। वह शाहजहांपुर-पीलीभीत स्नातक क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राठौर को राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा। जयेन्द्र प्रताप सिंह राठौर के साथ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रतापगढ़ के राजेंद्र प्रसाद पाल व गोरखपुर के भिखारी प्रजापति को सदस्य नामित किया गया है। 

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद

फिल्म अभिनेता तथा हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अमरोहा के तरुण राही इसके उपाध्यक्ष होंगे। इसके साथ लखनऊ के विजय त्रिपाठी और कानपुर की डॉ. आभा द्विवेदी इसके सदस्य होंगे। इसके साथ सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य के रूप में रमाकान्त पटेल (मिर्जापुर), सुनील अर्कवंशी, (हरदोई) व राधिका पटेल (सुल्तानपुर) को नामित किया है। 

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि (शाहजहांपुर) को अध्यक्ष, मुन्ना सिंह धानुक (लखनऊ) व लाल बाबू बाल्मीकि (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष तथा कमल वाल्मीकि (आगरा), मनोज वाल्मीकि (हापुड़), छाया देवी (प्रयागराज), श्यामलाल वाल्मीकि (लखनऊ) को सदस्य नामित किया गया है।

युवा कल्याण परिषद

उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद में डॉ. विभ्राट चन्द्र कौशिक (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में राम लखन पटेल (प्रयागराज) व अश्विनी त्रिपाठी (गोरखपुर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में राणा अजीत प्रताप सिंह (सुल्तानपुर) को अध्यक्ष व राजेश्वर सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में नवाब सिंह नागर (गौतमबुद्धनगर) को अध्यक्ष तथा नीरज शाही (देवरिया) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।

होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड

उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में डॉ. बीएन सिंह (लखनऊ) को अध्यक्ष तथा डॉ. रमाशंकर मिश्रा (अम्बेडकर नगर), डॉ. राजेंद्र सिंह (मेरठ), डॉ. पार्थसारथी शर्मा (आगरा), डॉ. जेएन जेएन रघुवंशी (वाराणसी), डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (फतेहपुर) तथा डॉ. श्याम नारायण (आजमगढ़) को सदस्य नामित किया गया है।

पूर्वांचल विकास बोर्ड

पूर्वांचल विकास बोर्ड में नरेंद्र सिंह (आजमगढ़) व दया शंकर मिश्र 'दयालुÓ (वाराणसी) को उपाध्यक्ष तथा जय प्रकाश निषाद (गोरखपुर), विजय शंकर यादव (गोरखपुर), परदेशी रविदास (महराजगंज), अरविन्द बौद्ध (पटेल) (बस्ती), जितेंद्र पाण्डेय (गाजीपुर), विजय विक्रम सिंह (अमेठी), राजकुमार शाही (देवरिया), ओम प्रकाश गोयल (सोनभद्र), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), केपी श्रीवास्तव (प्रयागराज) व अशोक चौधरी (प्रयागराज) को सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में रमाकांत निषाद (गोरखपुर) को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर में अरविंद राजभर (बलिया) को अध्यक्ष तथा राकेश गर्ग (आगरा) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग में प्रो. श्याम नन्दन (फिरोजाबाद) को अध्यक्ष तथा जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) में कैप्टन विकास गुप्त (गौतमबुद्ध नगर) को अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में रेखा वर्मा (वाराणसी) को अध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन में जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा को अध्यक्ष नामित किया गया है।

सरकार ने इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में गाजीपुर के सुदामा राजभर तथा कानपुर के अजय प्रताप सिंह को जगह दी है। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम में प्रयागराज के महेश प्रजापति तथा फर्रुखाबाद के ओम प्रकाश कटियार को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड में कासगंज के डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य के साथ पूर्व शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. अवध नरेश शर्मा को सदस्य बनाया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. आरएन त्रिपाठी को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में सदस्य नियुक्त किया गया है। 

हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज 

हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज की सामान्य परिषद में सुल्तानपुर के एमपी सिंह, प्रयागराज की शैलतन्या श्रीवास्तव, बिजनौर के डॉ. दीप सौरभ, मेरठ के डॉ. वकुल रस्तोगी, बस्ती के नागरदास मिश्रा, औरैया के डॉ.हृदय नारायण अवस्थी, प्रयागराज के डॉ. रामजी मिश्र, आगरा के राजबहादुर सिंह, मेरठ के अनिरुद्ध गोयल तथा लखनऊ की किरन श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.