Move to Jagran APP

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा लखनऊ पहुंचे, मीडिया कार्यशाला में करेंगे शिरकत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री समृति जुबिन ईरानी के साथ लखनऊ पहुंचे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 11:44 AM (IST)
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा लखनऊ पहुंचे, मीडिया कार्यशाला में करेंगे शिरकत
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा लखनऊ पहुंचे, मीडिया कार्यशाला में करेंगे शिरकत

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अपने मीडिया सेल को भी मजबूत करने में लगी है। लखनऊ में आज भाजपा अवध क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें संबित पात्रा भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा आज नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री समृति जुबिन ईरानी के साथ लखनऊ पहुंचे। स्मृति ईरानी सड़क मार्ग से अमेठी प्रस्थान कर गईं जबकि संबित पात्रा लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। वह आज लखनऊ में अवध क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला में शामिल होंगे।

केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार और विपक्ष पर हमलावर होने के लिए भाजपा अपनी मीडिया टीम को हुनरमंद बना रही है। इसके तैयारी और पुख्ता करने को आज अवध क्षेत्र की कार्यशाला निराला नगर में होगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यशाला में विशेष रूप से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भाजपा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.