Move to Jagran APP

सपना चौधरी को लेकर भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा- अपना बना लें राहुल गांधी

सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका पेशा नाचना तथा गाना है। वह तो अपने पेशे को वरीयता देंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 02:09 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 08:40 AM (IST)
सपना चौधरी को लेकर भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा- अपना बना लें राहुल गांधी
सपना चौधरी को लेकर भाजपा विधायक के विवादित बोल, कहा- अपना बना लें राहुल गांधी

लखनऊ, जेएनएन। विवादित टिप्पणियों के लिए कुख्यात भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्टर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर टिप्पणी की है। बलिया के बैरिया से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सपना चौधरी जो काम करती हैं, वही काम सोनिया गांधी इटली में करती थीं।

loksabha election banner

डांसर सपना चौधरी कल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस उनको लोकसभा का चुनाव भी लड़ा सकती है। सपना चौधरी अब बेहद सक्रिय होकर राजनीति के मैदान में दिखेंगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका पेशा नाचना तथा गाना है। वह तो अपने पेशे को वरीयता देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की माता तथा संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इटली में इसी पेशे से थीं।

उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे आप के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने सोनिया गांधी को अपना बना लिया, वैसे ही आप भी डांसर सपना चौधरी को अपना बना लें। सबसे अच्छी बात है कि सास व बहू एक ही पेशे तथा संस्कृति से होंगी तो इनका तालमेल काफी अच्छा होगा।

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने बसपा अध्यक्ष मायावती को लेकर भी विवादित बयान दिया था। सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि बसपा मुखिया मायावती जी खुद फेसियल कराती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। उनका बाल पका हुआ है और रंगीन कराने के बाद मायावती जी खुद को जवान साबित करती हैं। 60 वर्ष उमर हो गई लेकिन सब बाल काले हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.