Move to Jagran APP

यूपी भाजपा महिला मोर्चा ने बलरामपुर जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी को पद से हटाया UP News

BJP Mahila Morcha बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने रिवाल्वर से हवाई फायर किया। उनको जिला अध्यक्ष से पद से हटा दिया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 04:46 PM (IST)
यूपी भाजपा महिला मोर्चा ने बलरामपुर जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी को पद से हटाया UP News
यूपी भाजपा महिला मोर्चा ने बलरामपुर जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी को पद से हटाया UP News

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ जंग के लिए सभी से एकजुट होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को रात में दीपक, टॉर्च, मोमबत्ती के साथ मोबाइल की टॉर्च जलाकर दिवाली मनाई। इसी दौरान बलरामपुर में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी चार कदम आगे बढ़ गईं। उन्होंने रिवाल्वर से हवाई फायर किया। उनके इस कृत्य को उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने गंभीर अनुशासनहीनता मानकर पद से हटा दिया है। पार्टी के स्थापना के दिन मंजू तिवारी को महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष से पद से हटा दिया गया है। 

loksabha election banner

भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा दर्शना सिंह ने इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया है। पत्र में लिखा गया है कि मंजू तिवारी- जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, बलरामपुर द्वारा, पांच अप्रैल 2020 को प्रदर्शित चित्र पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। अत: आपको अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से विचार के उपरान्त जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है।

मंजू तिवारी ने पांच अप्रैल को रात में दीपक जलाने के बाद पति के लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। इतना ही नहीं इसका वीडियो भी उन्होंने अपने फेसबुक (अब हटा दिया है) पर लोड कर दिया। घर में दीपक जलाने के बाद महिला जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपने पति ओमप्रकाश तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर की छत पर निकल आई और कोरोना वायरस भगाने के लिए हवाई फायरिंग करने लगी।

हवाई फायरिंग करते हुए उन्होंने वीडियो भी बनवाया और इसे अपनी फेसबुक पर अपलोड भी कर दिया। वीडियो अपलोड करते हुए उन्होंने फेसबुक आईडी पर लिखा कि आज दीप जलाने के बाद कोरोना वायरस को भगाते हुए।

इसके बाद वह बड़ी मुश्किल में फंस गईं। अपने कृत्य पर माफी मांगने के बाद भी एसपी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। इस प्रकरण पर एसपी देवरंजन वर्मा का कहना है कि गैर जिम्मेदाराना मामला है। जिलाध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.