Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav Result 2021: कई जिलों में बीजेपी को बढ़त, इस बार दिखेंगे अधिकतर नए चेहरे

UP Panchayat Chunav Result 2021 बरेली में जिला पंचायत सदस्य पद पर किसी निर्वाचन का एलान नहीं हुआ मगर देर शाम तक के रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती दिख रही। बरेली की 60 सीटों पर चुनाव हुआ था। यहां भाजपा 22 सपा 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 10:15 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 10:16 PM (IST)
UP Panchayat Chunav Result 2021: कई जिलों में बीजेपी को बढ़त, इस बार दिखेंगे अधिकतर नए चेहरे
उत्तर प्रदेश में पंचाायत चुनाव के प्रारंभिक नतीजों में कई जिलों में बीजेपी को बढ़त मिल गई है।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचाायत चुनाव में रविवार को आरंभ हुई वोटों की गिनती में देर शाम तक 16510 ग्राम प्रधान, 12358 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 35812 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं। मतगणना का कार्य जारी है। सोमवार दोपहर बाद ही अंतिम परिणाम आने की संभावना है। प्रारंभिक नतीजों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बढ़त मिली है। 

loksabha election banner

बरेली में जिला पंचायत सदस्य पद पर किसी निर्वाचन का एलान नहीं हुआ, मगर देर शाम तक के रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती दिख रही। बरेली की 60 सीटों पर चुनाव हुआ था। यहां भाजपा 22, सपा 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बदायूं में 51 सीटों के लिए चुनाव हुआ। इनमें 30 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते दिख रहे हैं। मुजफ्फरनगर और बागपत में भाजपा और रालोद में टक्कर सामने आ रही है। अलीगढ़ जिले में कुल 47 वार्डों में से 12 में भाजपा, छह में बसपा, चार में सपा और दो में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

प्रारंभिक नतीजों के आधार पर माना जा रहा है कि पंचायतों की सरकार में इस बार अधिकतर नए चेहरे नजर आएंगे। मतगणना में कोरोना का खौफ हावी रहा परंतु बाहर समर्थकों की भीड़ ने कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ा दीं। भीड़ को काबू करने के लिए कई स्थानों पर बल प्रयोग करने की कोशिशें भी कारगर नहीं हो सकीं। संक्रमण का खतरा गिनती को रफ्तार नहीं पकड़ने दे रहा है।

मतगणना में सुस्ती की वजह मतपत्रों के जरिये चुनाव होना है। चार मतपत्रों की बंडलिंग व अलग अलग गिनती होने में विलंब होता है। संक्रमण से डरे अधिकतर कर्मचारी मतपत्रों को छूने से पहले उन्हें सैनिटाइज करते दिखे। हालांकि निर्वाचन आयोग ने मतपेटियों को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए थे।

बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के 3050 पदों के लिए 44307 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर 3,42,439 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए 4,64,717 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 4,38,277 उम्मीदवार चुनाव में उतरे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.