Move to Jagran APP

Bird Flu Alert In UP: बर्ड फ्लू के खौफ में नॉनवेज ईटर्स के लिए मछली बनी अच्‍छी विकल्‍प, डिमांड ने बढ़ाए दाम

Bird Flu Alert In UP मछलियों के दाम एक सप्ताह में 10 से 20 रुपये तक बढ़े। करई मछली डेढ़ सौ रुपये से बढ़कर 160 रुपये मिल रही है। इसी तरह पत्थरचटा बजरिया रोहू सोल आदि मछलियों के दाम भी बढ़े। डॉक्‍टर बोले मछली खाने के कई फायदे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:25 PM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 05:58 AM (IST)
Bird Flu Alert In UP: बर्ड फ्लू के खौफ में नॉनवेज ईटर्स के लिए मछली बनी अच्‍छी विकल्‍प, डिमांड ने बढ़ाए दाम
Bird Flu Alert In UP : मछलियों के दाम एक सप्ताह में 10 से 20 रुपये तक बढ़े।

हरदोई, जेएनएन। Bird Flu Alert in UP : सर्दियों में अंडा और मुर्गा की बिक्री बढ़ जाती है, लेकिन बर्ड फ्लू के चलते शौकीन इससे परहेज करने लगे हैं और मछली खूब बिक रही है। डिमांड बढ़ने से दाम भी बढ़ गए हैं। करई मछली डेढ़ सौ रुपये से बढ़कर 160 रुपये मिल रही है। इसी तरह पत्थरचटा, बजरिया, रोहू, सोल आदि मछलियों के दाम भी बढ़े हुए चल रहे हैं।

loksabha election banner

शहर में लोग पहले रोज 60 हजार अंडे खा रहे थे, जो दो सप्ताह के अंदर घटकर 40 हजार पर आ गए। बर्ड फ्लू की वजह से अंडे के साथ ही चिकन के दाम भी गिरे हैं, लेकिन मछली की डिमांड बढऩे के साथ ही दाम चढ़ गए हैं। शहर में मछली विक्रेताओं की कुछ जगहों पर ही दुकानें हैं। दुकानदार कहते हैं कि आजकल ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। कहते हैं कि पिछले कुछ दिन से कारोबार में तेजी आई है। दाम भी पहले से बढ़े हैं। सभी मछलियों के दाम एक सप्ताह में 10 से 20 रुपये तक बढ़े हैं।

 

मछली खाने के कई फायदे : शहर के डॉ. शेर सिंह मछली खाने के कई फायदे बताते हैं कि मछली में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड होता है, जो आयोडीन का अच्छा सोर्स है। इससे घोंघा रोग में कमी आती है। मछली खाने से प्रोटीन भी खूब मिलती है। इसमें विटामिन ए होने की वजह से नजर भी तेज होती है। कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है। अगर गर्भवती महिलाएं मछली खाएं तो शिशु का दिमाग तेज होता है। सर्दी के दिनों में मछली खाने से ठंड का असर भी कम होता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.