Move to Jagran APP

बिकरू कांड : वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई आरोपी अमर दुबे की पत्नी की पेशी, अगली सुनवाई 20 को

बाराबंकी बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी की मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेशी हुई। 20 अक्टूबर को फिर होगी ऑनलाइन पेशी। आरोपिता का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है वह अब अन्य किशोरियों के साथ रह रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 05:47 PM (IST)
बिकरू कांड : वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई आरोपी अमर दुबे की पत्नी की पेशी, अगली सुनवाई 20 को
बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी की मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेशी हुई।

बाराबंकी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बहुचर्चित बिकरू कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी की मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड में पेशी हुई। यह पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की गई। अगली तारीख 20 अक्टूबर रखी गई है। वहीं, आरोपिता का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है, वह अब अन्य किशोरियों के साथ रह रही है।

loksabha election banner

कानपुर वाले विकास दुबे के साथी अमर दुबे की पत्नी को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर कानपुर जेल भेजा गया था। अमर की शादी बिकरू कांड से मात्र तीन दिन पहले ही हुई थी। अमर के ससुर ने कानपुर न्यायालय में याचिका दी थी कि उसकी पुत्री की जन्म तिथि 21 अगस्त 2003 है। इस पर कानपुर कोर्ट ने जांच किशोर न्याय बोर्ड को जांच सौंप दी थी। मंगलवार को वीसी के जरिए आरोपिता की पेशी की गई। बताया जा रहा है कि यहां बचाव पक्ष की ओर से मनोवैज्ञानिक जांच रिपोर्ट पर आपत्ति जताई गई और दोबारा जांच की मांग की गई। अब अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। जिले के संप्रेक्षण गृह में 12 मंडलों की किशोरी रह रही है।

क्या कहते हैं जिला प्रोबेशन अधिकारी ?

जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य के मुताबिक,  इस समय संप्रेक्षण गृह में 43 किशोरियां हैं। यहां इंडोर गेम, खाने-पीने की व्यवस्था ठीक है। यहां 12 मंडलों की किशोरियां रखी गई हैं। जो भी किशोरी यहां आती है, कोरोना को लेकर 14 दिन उसे क्वारंटाइन किया जाता है। आरोपिता का क्वारंटाइन समय पूरा हो चुका है, वह अब अन्य किशोरियों के साथ रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.