Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: राजद के बाद अब समाजवादी पार्टी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Bihar Assembly Election 2020 महागठबंधन तथा बिहार विधानसभा में सर्वाधिक सीट पाने वाले राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में कांग्रेस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। एनडीए गठबंधन को बहुमत से अधिक 125 सीट मिली हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 02:32 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 02:32 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020:  राजद के बाद अब समाजवादी पार्टी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में कांग्रेस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है।

लखनऊ, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब महागठबंधन में पक्ष में नतीजे न आने पर राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस की भूमिका पर बड़े सवाल उठाए रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर एनडीए के नीतीश कुमार शपथ ले रहे हैं, इसी बीच कांग्रेस पर हमले तेज हो गए हैं। महागठबंधन तथा बिहार विधानसभा में सर्वाधिक सीट पाने वाले राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में कांग्रेस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों आ चुके हैं, जिसमें एनडीए गठबंधन को बहुमत से अधिक 125 सीट मिली है। एनडीए में भाजपा को 74 सीट मिली हैं। बिहार में 17वीं विधानसभा के चुनाव में सरकार बनने के बीच में महागठबंधन ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठा है। राष्ट्रीय जनता दल के बाद अब समाजवादी पार्टी के साथ अन्य दलों ने हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। बिहार की राजनीति में भले ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का कोई दखल नहीं है लेकिन पार्टी ने कांग्रेस की भूमिका पर हमला बोला है। चुनाव नतीजे महागठबंधन के पक्ष में नहीं आ सके हैं तो आपस में छींटाकशी भी चल रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां पर कांग्रेस पर हमला बोला जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के बाद समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पर प्रहार किया है। समाजवादी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने अगर अच्छा प्रदर्शन किया होता तो बिहार में महागठबंधन की सरकार होती। आरजेडी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा अब समाजवादी पार्टी ने भी इशारों में कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि अगर कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो बिहार में आज महागठबंधन की सरकार होती। इससे पहले आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की कार्यशैली के कारण ही भाजपा को मदद मिल रही है। कांग्रेस ने बिहार में 70 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को 75, भाजपा को 74, जदयू को 43, कांग्रेस को 19, वामदल को 16, एआइएमईएम को पांच, वीआइपी व हम को चार-चार और लोजपा व बसपा को एक-एक सीट मिली है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.