Move to Jagran APP

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- हर साल आने का प्रयास करूंगी

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची। यहां उन्होनें रामलला हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन पूजन किया। यहां उन्होनें कहा अक्षरा सिंह ने कहा कि कलाकारों को रोजगार का मौका मिलेगा तो यहां के लोगों को भी रोजगार का मौका मिलेगा।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 04:58 PM (IST)
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- हर साल आने का प्रयास करूंगी
अयोध्या: रामलला के दर्शन करने भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अयोध्या पहुंची।

अयोध्या, जेएनएन। रामलला के दर्शन करने सोमवार को भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अयोध्या पहुंची। यहां उन्होंने रामलला, हनुमानगढ़ी और कनक भवन में दर्शन पूजन किया। इस दौरान अक्षरा सिंह ने कहा कि पहली बार अयोध्या आयी हूं बहुत अच्छा लगा। रामजी का हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। अब हर साल अयोध्या आने का प्रयास करूंगी। यूपी और बिहार कलाकार का खान माना जाता है, आये दिन यहां एक कलाकार पैदा होता है। 

loksabha election banner

अक्षरा सिंह ने कहा कि कलाकारों को रोजगार का मौका मिलेगा तो यहां के लोगों को भी रोजगार का मौका मिलेगा। वहीं, सुशांत राजपूत के सवाल पर बोलीं कि मैं न्याय की मांग कर रही हूं, चूंकि सुशांत हमारे बिहार के ही लड़के हैं और मैं भी बिहारी लड़की हूं। इस पर जल्द से जल्द जांच हो और न्याय मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.