Move to Jagran APP

भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित, आठ उपाध्यक्ष में लखनऊ के छह

राजधानी के विजय प्रताप सिंहअंबेडकनगर के त्रयम्बक तिवारी व सीतापुर के नीरज मिश्रा को महामंत्री बनाया गया। राजधानी के सूरज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष राजधानी के ही डा.विमल सिंह को कार्यालय मंत्री और लखीमपुर के डा.राजेश मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 08:09 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 08:09 AM (IST)
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र की कार्यकारिणी घोषित, आठ उपाध्यक्ष में लखनऊ के छह
आठ उपाध्यक्ष में राजधानी के छह को मिला स्थान, कुल 31 पदाधिकारी बनाए गए।

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का बुधवार को गठन कर दिया गया। अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने बताया कि कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए जिनमे से छह राजधानी के हैं। राजधानी के राजीव मिश्रा, डॉ.श्वेता सिंह, चंद्रा रावत, शिव भूषण सिंह, अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह राय, अंबेडकरनगर के शिव नायक वर्मा, गोड़ा के पियूष मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया।

loksabha election banner

लखनऊ के व‍िजयल प्रताप महामंत्री बने 

राजधानी के विजय प्रताप सिंह,अंबेडकनगर के त्रयम्बक तिवारी व सीतापुर के नीरज मिश्रा को महामंत्री बनाया गया। रायबरेली के दिलीप यादव, अयोध्या महानगर के कमलेश श्रीवास्तव, बलरामपुर के चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,हरदोई के संजय गुप्ता व पीके वर्मा , राजधानी के विनोद कुमार, लखीमपुर के राजकिशोर माैर्या,अयोध्या महानगर के मणींद्र पांडेय को मंत्री बनाया गया।

सूरज श्रीवास्‍वत कोषायक्ष 

राजधानी के सूरज श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, राजधानी के ही डा.विमल सिंह को कार्यालय मंत्री और लखीमपुर के डा.राजेश मिश्रा को मीडिया प्रभारी बनाया गया। श्रावस्ती के शंकर दयाल पांडेय, हरदोई के राम बहादुर सिंह, सीतापुर के रोहित वाल्मीकि, लखीमपुर के ठाकुर प्रसाद गंगवार, अयोध्या महानगर के अवधेश पांडेय बादल, उन्नाव के पुनीत गुप्ता,बहराइच की बीना राज मिश्रा, लखनऊ जिले की सरोज कुमारी और लखनऊ महानगर चेतन के बिष्ट को सदस्य बनाया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.