Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : घरों में दीप जलाकर भाजपाई मनाएंगे खुशियां, सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज

Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में रहकर ही खुशियां मनाएंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 10:26 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : घरों में दीप जलाकर भाजपाई मनाएंगे खुशियां, सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज
Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan : घरों में दीप जलाकर भाजपाई मनाएंगे खुशियां, सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज

लखनऊ, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों में रहकर ही खुशियां मनाएंगे। टेलीविजन पर इन ऐतिहासिक क्षणों का प्रसारण देखने के अलावा रंगोली बनाने, सजावट और रात्रि में दीप जलाने जैसे आयोजन होंगे लेकिन, सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों से परहेज करेंगे। अति उत्साह में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को रोकने का काम भी करेंगे।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि अयोध्या में नए युग का प्रारंभ हो रहा है। श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रत्येक भारतीय उत्साहित है। पांच सौ से ज्यादा वर्ष के संघर्ष और बलिदान के बाद आई इस घड़ी का हृदय से स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन की पावन बेला से खुद को जोड़ने के लिए दूरदर्शन पर होने वाले लाइव प्रसारण को सभी कार्यकर्ता अपने घरों में देखें। उन्होंने कहा कि हवन-पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान के अलावा रंगोली सजाकर रात्रि में घरों में कम से कम पांच दीपक जलाएं।

भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा है, जो कि माहौल बिगाड़ने की कोशिशें कर रहे हो। कोरोना संक्रमण काल में सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। जिला, मंडल व बूथ अध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.