Move to Jagran APP

धार्मिक स्थलों से लेकर मौसम का मिजाज तक, अब Mobile App पर पर्यटकों को मिलेगी रामनगरी की हर जानकारी

नगर निगम अयोध्या ने विकसित किया मोबाइल एप रामनगरी की समुचित जानकारी के साथ ही यह एप यहां के मौसम की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप में रामनगरी के संक्षिप्त इतिहास के साथ यहां होने वाले धार्मिक मेलों पर्यटक स्थल का ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है।

By Rafiya NazEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 12:04 PM (IST)
धार्मिक स्थलों से लेकर मौसम का मिजाज तक, अब Mobile App पर पर्यटकों को मिलेगी रामनगरी की हर जानकारी
ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित हो रही रामनगरी से जुड़ी जानकारियां भी हुईं ग्लोबल।

अयोध्या [रविप्रकाश श्रीवास्तव]। ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित हो रही रामनगरी के बारे में जानकारी भी ग्लोबल कर दी गई है। ताकि देश-दुनिया के पर्यटक अयोध्या के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की रूपरेखा तय कर सकें। वन सिटी वन एप की अवधारणा पर चलते हुए नगर निगम अयोध्या मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिसमें रामनगरी के धर्मस्थल और जनसेवाओं से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। एप के माध्यम से देश-दुनिया के पर्यटक व श्रद्धालु एक क्लिक से रामनगरी के बारे में हर जानकारी प्राप्त कर सके हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में पर्यटकों को एक प्लेटफार्म पर समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस एप को विकसित किया गया है। प्लेस्टोर पर जाकर इस मोबाइल एप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप पर नगर निगम की ओर से अधिकृत किए गए टूरिस्ट गाइडों की भी सूची और उनका मोबाइल नंबर जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

ये मिलेगी जानकारी: रामनगरी की समुचित जानकारी के साथ ही यह एप यहां के मौसम की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप में रामनगरी के संक्षिप्त इतिहास के साथ यहां होने वाले धार्मिक मेलों, पर्यटक स्थल का ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त चिकित्सक, ब्लड बैंक, अस्पताल, परिवहन, पुलिस, प्रशासन, होटल, शिक्षण संस्थान सहित वह  सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई, जो पर्यटकों के लिए आवश्यक है। यह एप लांङ्क्षचग की प्रक्रिया है। 

पर्यटकों की सुविधा के लिए नगर निगम अयोध्या मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से रामनगरी आने वाले पर्यटकों को यहां के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त होगी। 

विशाल ङ्क्षसह, नगर आयुक्त, अयोध्या नगर निगम 

रामनगरी आने वाले पर्यटकों की स्थिति 

  • वर्ष 2014-14378347
  • वर्ष 2015-15451635
  • वर्ष 2016-15503435
  • वर्ष 2017-17573559
  • वर्ष 2018-19244613
  • वर्ष 2019-20149392
  • वर्ष 2020-8986298 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.