Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर रखी जाएगी अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद प्रोजेक्ट की नींव

अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद स्थल पर सादे समारोह में मस्जिद व अस्पताल प्रोजेक्ट का शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया जाएगा। इसमें ट्रस्ट के सदस्य शामिल होंगे। यहां मस्जिद निर्माण से पहले मिट्टी परीक्षण का काम भी शुरू हो गया है।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 09:32 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 09:32 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर रखी जाएगी अयोध्या के धन्नीपुर मस्जिद प्रोजेक्ट की नींव
अयोध्या में धन्नीपुर मस्जिद स्थल पर सादे समारोह में मस्जिद व अस्पताल प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। अयोध्या में मिली पांच एकड़ भूमि पर धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण कार्य का शुभारंभ गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर मंगलवार को सादे समारोह में तिरंगा फहराकर व पौधरोपण के साथ होगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य यहां फलदार पौधा रोपेंगे। ट्रस्ट का मानना है कि 26 जनवरी के दिन देश के आम लोगों को संविधान के जरिये बराबरी का हक मिला है। इस दिन मस्जिद की नींव रखने से इंडो इस्लामिक कल्चर का संदेश सारे विश्व में प्रसारित होगा। 

loksabha election banner

इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि धन्नीपुर मस्जिद स्थल पर सादे समारोह में मस्जिद व अस्पताल प्रोजेक्ट का शुभारंभ पौधारोपण के साथ किया जाएगा। इसमें ट्रस्ट के सदस्य शामिल होंगे। यहां मस्जिद निर्माण से पहले मिट्टी परीक्षण का काम भी शुरू हो गया है। 20 मीटर गहराई तक मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। मिट्टी की भार सहने की क्षमता और साल्ट व नमी सहित सभी तकनीकी बिंदुओं की रिपोर्ट आने के बाद फाउंडेशन कार्य शुरू होगा।

ट्रस्ट के सभी सदस्य धन्नीपुर पहुंचेंगे : इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन ने बताया कि ट्रस्ट के सभी सदस्य 26 जनवरी की सुबह धन्नीपुर पहुंचेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे चीफ ट्रस्टी जुफर फारूकी अपने आठ सदस्यों के साथ तिरंगा फहराएंगे। सभी नौ सदस्य यहां फलदार पौधा रोपकर धन्नीपुर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। स्थानीय मदरसे के बच्चे गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे।

धन्नीपुर में बनेंगे दो कॉम्प्लेक्स : पांच एकड़ भूमि पर मुख्य रूप से दो कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। इनमें एक मस्जिद कॉम्प्लेक्स व दूसरा हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स होगा। इसका डिजाइन जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो.एसएम अख्तर ने तैयार किया है। दोनों ही भवन जीरो एनर्जी कॉन्सेप्ट पर तैयार किए जाएंगे। दोनों इमारतों की छत पर सोलर पैनल लगेंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इन ईकोफ्रेंडली इमारतों के बाहरी हिस्से में हरियाली रहेगी। इसकी मीनार भी मॉडर्न लुक में बनाई जाएगी।

महिलाओं के नमाज पढऩे के लिए अलग से स्थान : मस्जिद दो तल की होगी। खास बात यह है कि इसके हाल में महिलाओं के नमाज पढऩे के लिए भी अलग से स्थान बनाया जाएगा। मस्जिद में कुल एक हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकेंगे। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पांच तल का बनाया जाएगा। इसमें 200 बेड होंगे। इसके अलावा मस्जिद के बगल में खाली पड़ी जगह में अंडरग्राउंड म्यूजियम व लाइब्रेरी बनाई जाएगी। म्यूजियम 500 वर्ग मीटर में बनाया जाएगा। इसके ऊपर सतह पर घास व हरियाली होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.