Move to Jagran APP

Ayodhya Case: रामलला को टेंट में देख भावुक हुए अमेरिकी श्रद्धालु Ayodhya News

अयोध्या में कार्तिक मेले में पुण्य कमाने की लालसा लेकर मां के साथ अयोध्या पहुंचे देवन ने व्यक्त की भावना।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:13 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 11:13 AM (IST)
Ayodhya Case: रामलला को टेंट में देख भावुक हुए अमेरिकी श्रद्धालु Ayodhya News
Ayodhya Case: रामलला को टेंट में देख भावुक हुए अमेरिकी श्रद्धालु Ayodhya News

अयोध्या [रविप्रकाश श्रीवास्तव]। सात समंदर पार भी रामलला की भक्ति की जड़ें गहरी हैं। इसका प्रमाण अयोध्या पहुंची अमेरिका के फ्लोराक्स में रहने वाली वेङ्क्षलदा व उनके बेटे देवन हैं। भगवान राम के प्रति आस्था उन्हें अयोध्या खींच लाई। एक सामान्य श्रद्धालु की तरह वे अपने आराध्य की नगरी को निहारते हुए आस्था की डगर पर चलते जा रहे हैं। सरयू देखी तो उसका जल माथे से लगाया और मंदिर देखा तो प्रणाम किया।

loksabha election banner

रामनगरी के प्रति अपनी आस्था निवेदित करने वाली यह शख्सियत पूरी तरह रामभक्ति में डूबी नजर आई। अपनी मां को भगवान राम का दर्शन कराने अयोध्या पहुंचे देवन ने मां के साथ न केवल पंचकोसी परिक्रमा की, बल्कि रामलला का दर्शन भी किया। जानकीघाट के पास टहल रहे विदेशी चेहरों को देख उनसे बातचीत की इ'छा जागृत हुई। हेलो कहा तो देवन ने नमस्कार बोल कर जवाब दिया। अमेरिकी जुबान से ङ्क्षहदी बहुत दुरुस्त नहीं निकल रही थी, लेकिन जो भी बोला वह हर रामभक्त के मन की बात थी। अयोध्या आने का मकसद जानना चाहा तो बोले, अयोध्या इज होली प्लेस...। रामलला को टेंट में देख मां-बेटे बेहद भावुक थे। उन्होंने कहा कि राम इज ऑवर गॉड...। उनको अ'छे से रखा जाए...। राम हमारे ईश्वर हैं और उनके लिए ग्रैंड टेंपल बने। देवन की टूटी फूटी ङ्क्षहदी में राम के प्रति अटूट आस्था झलक रही थी। अमेरिकी को ङ्क्षहदी बोलता देख आसपास मौजूद रामनगरी वासी भी हैरत में थे। दो-तीन मिनट की मुलाकात में ही मां-बेटे की बातों ने यह जाहिर कर दिया कि राम के प्रति आस्था भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी समृद्ध है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.