Move to Jagran APP

लखनऊ में प्रीपेड ऑटो बूथ से जीआरपी हुई गायब, मनमानी वसूली कर रहे ऑटो चालक

लखनऊ के चारबाग स्टेशन आने वाले सैकड़ों यात्रियों की सुरक्षा दांव पर ऑटो चलाने वाला सिंडीकेट हावी धरी रह गई जीआरपी की नई व्यवस्था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 10:58 AM (IST)
लखनऊ में प्रीपेड ऑटो बूथ से जीआरपी हुई गायब, मनमानी वसूली कर रहे ऑटो चालक
लखनऊ में प्रीपेड ऑटो बूथ से जीआरपी हुई गायब, मनमानी वसूली कर रहे ऑटो चालक

लखनऊ, जेएनएन। तय किराए पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और उनकी सुरक्षा के लिए बना जीआरपी प्रीपेड ऑटो बूथ अब लूट-खसोट का अड्डा बन गया है। कुछ दिन में ही जीआरपी इस बूथ से गायब हो गई है। तय किराए को ऑटो चालक मान नहीं रहे हैं। यहां एक सिंडीकेट सैकड़ों यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहा है। इससे जहां यात्रियों को दोगुना किराया तक देना पड़ रहा है। वहीं, उनके सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। 

loksabha election banner

शहर के हर हिस्से का किराया तय कर इसकी रेट लिस्ट बूथ पर लगाई गई है। नियम है कि बाहर से आने वाले यात्री सीधे प्रीपेड बूथ पर आएंगे। यहां जीआरपी उनके गंतव्य के तय किराए की रसीद काटकर उसे अपने पास जमा करेगी। रसीद की एक प्रति यात्री को दी जाएगी। यात्री जब अपने गंतव्य पर पहुंचकर ऑटो चालक को अपनी रसीद साइन कर सौंपेगा तो उसे चालक को बूथ पर लाकर जमा करना होगा। दोनों रसीदों के मिलान से यह पता चलेगा कि यात्री सुरक्षित अपनी जगह पहुंच गया है। इसके बाद जीआरपी अपने पास जमा किराया चालक को देगी। 

सूत्रों के अनुसार दूसरी बार जब इस व्यवस्था की शुरुआत हुई तो चारबाग पर सक्रिय सिंडीकेट ने अपने करीब 350 ऑटो का पंजीकरण कराया। पंजीकृत ऑटो ही बूथ के आसपास खड़े रहते हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों से चारबाग और लखनऊ जंक्शन पर मनमाना किराया वसूल किया जाता है। यात्री यदि जीआरपी बूथ पर पहुंचते हैं तो यहां भी जीआरपी नदारद रहती है। ऐसे में जिन स्थानों का किराया 110 से 120 रुपये तय किया गया है, वहां का किराया 250 से 300 रुपये तक वसूला जाता है। 

चारबाग से किस स्थान के लिए कितना किराया

स्थान       दूरी  तय किराया वसूली 

  • विधान भवन   3.5  32         100
  • मवैया         1.5  14          90
  • सदर बाजार   3     28         120
  • इंडोर अस्पताल  2.5  23        110
  • राजेंद्र नगर     3.5    32       130
  • कमांड अस्पताल 3   28       150
  • लालबाग         4   37       170
  • कैसरबाग         4   37       190
  • हलवासिया मार्केट 5  46       200
  • मेडिकल कालेज   6.5   60   250
  • टिकैतराय तालाब  7.1   69   190
  • महानगर           7.5     69  210
  • कपूरथला         7.2     69  250
  • मुंशी पुलिया चौराहा 11  101  300
  • गोमतीनगर         11   101 300
  • जानकीपुरम विस्तार 19  174 350
  • पारा कॉलोनी     11       300
  • तेलीबाग    8.1       78  200
  • इमामबाड़ा 7.2    69   250

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.