Move to Jagran APP

Employment news: यूपी और उत्तराखंड में इस साल सेना की 10 भर्ती रैली, जानिए कहां-कब होगी रैली

Army recruitment rally up-Uttarakhand सेना हर साल भर्ती दो कैलेंडर में बांटकर करती थी। छह महीने का पहला कैलेंडर एक अप्रैल से 30 सितंबर तक दूसरा कैलेंडर एक अक्टूबर से 31 मार्च तक होता था। पिछले साल कोरोना के कारण दोनो भर्ती कैलेंडर की अधिकांश रैली स्थगित हुई थीं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 04:42 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 02:35 PM (IST)
Employment news: यूपी और उत्तराखंड में इस साल सेना की 10 भर्ती रैली, जानिए कहां-कब होगी रैली
Army recruitment rally up and Uttarakhand: महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती की भी तिथि तय।

लखनऊ, [निशांत यादव]। पिछले साल कोरोना के कारण प्रभावित हुईं सेना भर्ती रैली से निराश युवकों के लिए यह वर्ष उम्मीदों भरा होगा। सेना इस वित्तीय वर्ष में यूपी व उत्तराखंड में 10 भर्ती रैली आयोजित करेगी। जिसमें सात भर्ती रैली यूपी और तीन रैली उत्तराखंड में होंगी। इस बार महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती रैली की संभावित तिथि भी तय कर दी गई है। यूपी व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती लखनऊ 12 से 20 सितंबर तक होगी। सेना भर्ती मुख्यालय ने यूपी व उत्तराखंड सहित देश के सभी 16 भर्ती जोन की साल में होने वाली भर्ती रैली की तिथि और स्थान तय कर दिया है।

loksabha election banner

सेना हर साल भर्ती दो कैलेंडर में बांटकर करती थी। छह महीने का पहला कैलेंडर एक अप्रैल से 30 सितंबर तक जबकि दूसरा कैलेंडर एक अक्टूबर से 31 मार्च तक होता था। पिछले साल कोरोना के कारण दोनो भर्ती कैलेंडर की अधिकांश रैली को स्थगित करना पड़ा। महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती को लेकर भी संशय बना रहा। इस बार सेना अधिक युवाओं को भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर देने के लिए पुख्ता तैयारी कर रही है। सैनिक जीडी, ट्रेड्समैन, एसकेटी, सैनिक क्लर्क जैसे पदों की भर्ती के लिए सभी राज्यों के जोनल मुख्यालयों को सेना मुख्यालय ने पत्र जारी कर दिया है। यूपी व उत्तराखंड मुख्यालय लखनऊ को भी 10 भर्ती रैली की तैयारियों के आदेश दिए गए हैं। हर सेना भर्ती कार्यालय अपने अधीन आने वाले 13 से 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए तय स्थान पर रैली आयोजित करेगा।

सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र इसी माध्यम से भेजे जाएंगे। भर्ती मुख्यालय के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के मुताबिक दोनों राज्यों के करीब आठ लाख अभ्यर्थी ऑनलाइन भर्ती रैली के लिए आवेदन करेंगे। पुलिस व जिला प्रशासन से संपर्क कर अब संबंधित सेना भर्ती कार्यालय अपनी रैलियों को आयोजित करने की तैयारी करेंगी।

यूपी में भर्ती रैली का कैलेंडर 

  • सेना भर्ती कार्यालय - रैली स्थल -तिथि
  • मेरठ - मुजफ्फरनगर-12 मई से 10 जून
  • बरेली-फतेहगढ़ -1 से 30 जून
  • वाराणसी-वाराणसी -3 से 27 सितंबर
  • लखनऊ -लखनऊ 12 से 20 सितंबर (यूपी व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस की भर्ती)
  • अमेठी-फैजाबाद-5 से 25 अक्टूबर
  • लखनऊ-कानपुर-9 से 27 नवंबर
  • आगरा -आगरा-6 से 28 फरवरी 2022

उत्तराखंड की भर्ती रैली

  • लैंसडाउन-कोटद्वार-5 से 20 दिसंबर
  • पिथौरागढ़-पिथौरागढ़-25 अक्टूबर से 8 नवंबर
  • अल्मोड़ा-रानीखेत-6 से 31 जनवरी 2022 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.