अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा बूथ अध्यक्ष सोनू यादव के घर किया लंच
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के दोपहर के खाने का आयोजन बीजेपी के बूथ अध्यक्ष सोनू यादव के गोमती नगर स्थित बड़ी जुगौली में किया गया।
लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की लंच डिप्लोमेसी अब दलित के बाद पिछड़ा वर्ग पर आ गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोनू यादव के घर में लंच किया। उनके साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी मौजूद रहे।
अमित शाह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोनू यादव के घर साधारण खाना खाया। उनके लिए अरहर की दाल, चावल, रोटी, छाछ, भिंडी की सब्जी का मेन्यू बनाया गया था।भिंडी तथा आलू परवल की सब्जी के साथ ही दाल, रोटी तथा छाछ का स्वाद लिया। उनके अपने घर में आकर भोजन करने से सोनू यादव का पूरा परिवार बेहद प्रसन्न है।
अमित शाह के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉ. दिनेश शर्मा सहित कई नेता, मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। विपक्षियों का कहना है कि सोनू यादव के घर लंच करने के बाद अमित शाह ने अब यादव जाति के वोटरों में सेंध लगाने का काम किया है।माना जा रहा है कि 'मिशन यादव' के तहत शाह दोपहर का भोजन सोनू यादव के घर किया गया ।
सोनू यादव भाजपा के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता हैं, जो गोमती नगर इलाके के बड़ी जुगौली में रहते हैं। अमित शाह के आने की सूचना मिलते ही पुलिस बल चौकन्ना हो गया।
देखें तस्वीरें : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ता के घर किया लंच
राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम के पहुंचने से पहले सीएम सिक्यूरिटी और जिलाधिकारी कौशल राज, एसएसपी दीपक कुमार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। लखनऊ में बूथ कार्यकर्ता सोनू यादव के घर पर लंच में अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य तथा महासचिव सुनील बंसल व ओम माथुर भी थे।
यह भी पढ़ें: सख्त तेवर में अमित शाह: जिस मंत्री को काम ज्यादा लगे, वह ले ले छुट्टी
बूथ कार्यकर्ता सोनू यादव लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के बड़ी जुगौली में रहते हैं। दोपहर के भोजन में सोनू यादव ने अमित शाह के साथ भाजपा के अन्य दिग्गजों के लिए लंच में दाल, चावल, रोटी के साथ दो सूखी सब्जी की व्यवस्था की है। इस बीच उनके आवास पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा के साथ एसएसपी दीपक कुमार भी थे।
यह भी पढ़ें: सपा से बुक्कल नवाब, यशवंत व मधुकर का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने के संकेत
इससे पहले लखनऊ आगमन पर अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के सासंद कौशल किशोर के घर पर भोजन किया था। उस समय वह देश तथा प्रदेश में दलितों को रिझाने के कार्यक्रम में लगे थे। अब पिछड़ा वर्ग को लुभाना उनके एजेंडा में है।
देखें तस्वीरें : लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह