Move to Jagran APP

भाजपा सरकार से उठ गया लोगों का भरोसा : अखिलेश यादव

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि बीजेपी से लोगों का विश्वास उठा। सरकार ने दरिंदों के आगे कर रखा है सरेंडर भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती हैं।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 01:34 PM (IST)
भाजपा सरकार से उठ गया लोगों का भरोसा : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी से लोगों का उठा विश्वास।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार और उसकी पुलिस पर लोगों का भरोसा उठ गया है। भाजपा सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं हो सकती है क्योंकि सरकार ने दरिंदो के सामने सरेंडर कर रखा है। 

loksabha election banner

सत्ताधीशों का दिल भले न पिघले, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद बाराबंकी की बेटी का शरीर देखकर डाक्टरों के भी होश उड़ गए। जाहिर है उत्तर प्रदेश ''''''''बर्बर हत्या प्रदेश'''''''' में बदल गया है और खूनी खेल बेलगाम हो गया है।

अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि वर्तमान स्थितियों को देखते हुए हाथरस कांड के पीड़ित अब यूपी में नहीं रहना चाहते हैं। वे अपना मुकदमा भी उत्तर प्रदेश से बाहर ले जाना चाहते हैं। जब हालात इतने हृदयविदारक हों तब मुख्यमंत्री का नवरात्र के शक्ति पर्व से नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान चलाने की बात करने का क्या औचित्य है।रोमियो स्क्वाड तो जन्म से ही विवादित रहा। 1090 और यूपी डायल 100 जैसी व्यवस्थाओं को भी भाजपा सरकार ने इसलिए निष्प्रभावी बना दिया क्योंकि इनकी शुरुआत समाजवादी सरकार ने की थी। अब प्रत्येक जनपद में 100 रोल माडल चुने जाने की भी घोषणा है। अब तक जो मुख्यमंत्री और उनकी सरकार कानून व्यवस्था का एक कलपुर्जा नहीं दुरूस्त कर पाई वह आगे किसी को क्या सुरक्षा देगी। हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार को अब प्रदेश और जनता के हित में गद्दी छोड़ देनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.