राज्यसभा चुनाव बाद अखिलेश यादव ने रघुराज को धन्यवाद देने वाला ट्वीट हटाया
राज्यसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह के भाजपा को वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने उनको धन्यवाद का ट्वीट हटा लिया बल्कि नया ट्वीट कर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया।
लखनऊ (जेएनएन)। राज्यसभा चुनाव में कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह के भाजपा को वोट देने के बाद अखिलेश यादव ने शनिवार को उनको धन्यवाद का ट्वीट हटा लिया बल्कि नया ट्वीट कर भाजपा को कटघरे में भी खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का चरित्र उजागर हुआ है, जो हमेशा गरीबों के खिलाफ सत्ता-संस्थानों व पैसे का दुरुपयोग करती है।
नयू ट्वीट आफ अखिलेश यादव
यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का चरित्र उजागर हुआ है, जो हमेशा गरीबों के ख़िलाफ़ सत्ता-संस्थानों व पैसे का दुरुपयोग करती है. एक दलित के चुने जाने के विरुद्ध भाजपा के साज़िश रचने से अगले चुनावों के लिए भी सपा-बसपा की एकता और भी मजबूत हुई है, इसके लिए सुश्री मायावती जी को धन्यवाद! pic.twitter.com/4qSKS9xmF1— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 24, 2018
बसपा प्रमुख मायावती की प्रेस कांफ्रेस के बाद अखिलेश ने ट्वीट किया-'एक दलित के चुने जाने के विरुद्ध भाजपा के साजि़श रचने से अगले चुनाव के लिए भी सपा-बसपा की एकता और भी मजबूत हुई है'। उन्होंने इसके लिए मायावती को धन्यवाद भी दिया। गौरतलब है कि डिनर डिप्लोमेसी में कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह और उनके सहयोगी विनोद सरोज के पहुंचने और राज्यसभा चुनाव में सहयोग के वादे पर अखिलेश ने ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद दिया था। इसके बाद रघुराज के भाजपा खेमे में दिखाई देने पर सोशल मीडिया पर उनके धन्यवाद पर चुटकी ली जाने लगी थी। अखिलेश ने शनिवार को वह ट्वीट हटा लिया।