Move to Jagran APP

Assembly Election Results: अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर तंज वाला ट्वीट

अखिलेश ने लिखा कि जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह। अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव से पहले बनने वाले महागठबंधन की वकालत की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:33 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:33 AM (IST)
Assembly Election Results: अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर तंज वाला ट्वीट
Assembly Election Results: अखिलेश यादव ने किया भाजपा पर तंज वाला ट्वीट

लखनऊ, जेएनएन। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना व मिजोरम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा के पिछडऩे के बाद अब अखिलेश यादव न करारा तंज कसा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए विपक्षी एकता की ताकत का एहसास कराया है। 

loksabha election banner

अखिलेश ने लिखा है कि जब एक और एक मिलकर बनते हैं ग्यारह... तब बड़े-बड़ों की सत्ता हो जाती है नौ दो ग्यारह। अखिलेश यादव ने इसके साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले बनने वाले महागठबंधन की जोरदार वकालत की है। 

अखिलेश यादव को भरोसा, चुनाव से पहले होने वाला गठबंधन भाजपा को करेगा साफ

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने से पहले विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को घेरने में लगे हैं। नई दिल्ली में कल 21 पार्टियों ने बैठक कर देश को वैकल्पिक एजेंडा व कार्यक्रम देने की घोषणा की। हालांकि इस बैठक में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल नहीं थे, लेकिन उनको भरोसा है कि लोकसभा चुनाव से पहले होने वाला गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को देश की सत्ता से बाहर कर देगा।

अखिलेश यादव भी विपक्षी दलों के भाजपा-राजग के खिलाफ 2019 में एकजुट होकर सियासी लड़ाई लडऩे के पक्ष में हैं। विपक्षी एकता के लिए हुई कल 21 दलों की बैठक में यह घोषणा की गई कि संविधान की अनदेखी कर लोकतंत्र का मखौल उड़ा रही नरेंद्र मोदी सरकार का विपक्ष के सभी दल मिलकर मुकाबला करेंगे। लोकसभा चुनाव में भाजपा-राजग को हराने के लिए एकजुट विपक्ष ने आने वाले दिनों में देश के सामने नीति और कार्यक्रम पेश करने की घोषणा भी की।

उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख दल भले ही इस बैठक में शामिल न रहे हो, लेकिन अखिलेश यादव को यकीन है कि अब लोकसभा चुनाव से पहले होने वाला गठबंधन भाजपा का सफाया करेगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश के विकास को रोक दिया है। अब तो भाजपा के तमाम प्रयास निरर्थक साबित होंगे। देश की जनता जनता नोटबंदी से और व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं। देश को तरक्की की जरूरत है। लोगों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो समाजवादी पार्टी परिवर्तन की पक्षधर है। जनता भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मानजनक फैसला लेगी।

 अखिलेश यादव ने कहा कि काला धन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए अब प्राथमिकता है कि पहले संगठन मजबूत करें, हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में अब तो सम्मानजनक फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लडऩे से मना कर रहे हैं, इस्तीफा दे रहे हैं। चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा है।

अखिलेश ने कहा कि 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था। भाजपा ने जाति पर चुनाव लड़ा। यहां पर तो साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा ने बहुत बड़ी खाई पैदा की है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा है कि ठोक दो। इसका नतीजा है कि लखनऊ में विवेक तिवारी और बुलन्दशहर में पुलिस वालों को मार दिया गया। अब तो जनता वोट डालने का इंतजार कर रही है। जो वोट से आए हैं वोट से ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नाम बदलने के अलावा कुछ अच्छा काम भी करें।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.