Move to Jagran APP

Akhilesh Yadav Fires on BJP: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- भाजपा लगातार झूठ बोलकर लूट रही वाह-वाही

Akhilesh Yadav Fires on BJP पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि बिल पर कहा भाजपा मनमानी कर रही है। हम और हमारी पार्टी अंतिम क्षण तक किसानों के साथ है। भाजपा की सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा। किसान आंदोलन के बाद सपा प्रदेश में युवा घेरा कार्यक्रम चलाएगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 08:45 PM (IST)
Akhilesh Yadav Fires on BJP: सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- भाजपा लगातार झूठ बोलकर लूट रही वाह-वाही
अखिलेश यादव ने शनिवार को फतेहपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोला

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। चित्रकूट दौरे के बाद अखिलेश यादव शनिवार को फतेहपुर तथा बांदा के दौरे पर थे। अखिलेश यादव ने शनिवार को फतेहपुर में भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा के मुखिया ने कहा कि भाजपा तो झूठ बोलकर वाह-वाही लूटती है। विकास कहीं नहीं हुआ, रोजगार नहीं है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने का ढिढोरा पीट रही है। किसान की आय बढ़ना तो दूर प्रदेश में किसान भूखों मर रहा है। वह चित्रकूट दौरे के बाद फतेहपुर होकर लखनऊ जाते समय राधानगर में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि वह चित्रकूट से वापस आ रहे हैं, जिस सड़क से आए उसमें गड्ढे ही गड्ढे है और सरकार गड्ढा मुक्त का दावा कर रही है। विकास के नाम पर सरकार ने कुछ नहीं किया, बिजली के क्षेत्र में एक यूनिट तक स्थापित नहीं कराई है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि बिल पर कहा कि भाजपा मनमानी कर रही है। हम और हमारी पार्टी अंतिम क्षण तक किसानों के साथ है। भाजपा की इस सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा। किसान आंदोलन के बाद अब समाजवादी पार्टी प्रदेश में युवा घेरा कार्यक्रम चलाएगी। अखिलेश यादव के स्वागत के लिए कार्यकर्ता लखनऊ बाईपास, हुसेनगंज चौराहा, सातमील में फूलमाला लिए डटे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी किसी को निराश नही किया बल्कि काफिला रोका और वाहन से उतरकर कार्यकर्ताओं से मिले और कहा मिशन 2022 का लक्ष्य के लिए डटो।

प्रदेश में रोजगार का पता नहीं, हमको तो दिख ही नहीं रहा

बांदा में अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान मर रहा है और भाजपा लगातार झूठ बोल रही है। प्रदेश में रोजगार का पता नहीं, हमको तो दिख ही नहीं रहा है, आखिर डिफेंस कॉरीडोर कहां बन रहा है। सरकार ने कहां जमीनें ली हैं, कब काम शुरू होगा, सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। देश का किसान एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं और सरकार से वार्ता विफल हो गई है। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है, सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा। 

किसानों के हित में तीनों बिल सरकार को वापस लेने चाहिए 

रायबरेली पहुुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां कहा कि सपा किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। सरकार से मांग करती है कि किसानों की मांग को मान लेना चाहिए। तीनों बिल किसान के हित में नहीं हैं। अखिलेश फतेहपुर से लखनऊ जाते समय यहां रुके थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां हैं। महिलाओं के साथ इतनी घटनाएं कभी नहीं हुई होंगी, महिलाओं का इतना नुकसान कभी नहीं हुआ होगा। उनके इज्जत से खिलवाड़ हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.