Move to Jagran APP

गप्पबाजी के बूते ही भाजपा का अस्तित्व, विकास के नाम पर यूपी को विनाश के गर्त में ढकेला : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर कोसा। कहा सरकार का आम जनता के सुख दुख से कुछ लेना देना नहीं है। वहीं बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश को आत्मनिर्भरता व शांति के लिए संघर्षरत रहने की बात कही।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 08:16 AM (IST)
गप्पबाजी के बूते ही भाजपा का अस्तित्व, विकास के नाम पर यूपी को विनाश के गर्त में ढकेला : अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के 71 वें स्थापना दिवस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को जमकर कोसा।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप्र के स्थापना दिवस को केवल एक इवेंट बनाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का अस्तित्व केवल गप्पबाजी व विज्ञापन के बूते ही है। सरकार का आम जनता के सुख दुख से कुछ लेना देना नहीं है।

loksabha election banner

रविवार को जारी बयान में अखिलेश यादव ने आरोप लगााया कि भाजपा ने विकास के नाम पर उत्तर प्रदेश को विनाश के गर्त में ढकेल दिया है। भाजपा की काली करतूतों व जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश की ख्याति धूमिल हुई है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। तब से 70 वर्ष हो गए। प्रदेश को विकास की चाह अभी तक है। बगैर कुछ किए ही समाजवादी पार्टी के कामों को अपना बता भाजपा विकास का श्रेय ले रही है।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक जिला, एक उत्पाद के शोर में तीन दिन सभी जिलों में कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। इसमें नई बात क्या है? पहले से ही अलीगढ़ तालों के लिए, रामपुर चाकू के लिए, सहारनपुर नक्काशीदार लकड़ी के लिए, मुरादाबाद पीतल के बर्तन के लिए, कानपुर लेदर के उत्पादों के लिए प्रख्यात हैं। भाजपा ने जिस अवध शिल्पग्राम में इनकी हाट लगाई है, उसकी स्थापना भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने की थी। मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के काम का फीता काट कर अपने दिन काट रहे हैं। 

प्रदेश की आत्मनिर्भरता को बसपा संघर्षरत : मायावती

वहीं, उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश को आत्मनिर्भरता व शांति के लिए संघर्षरत रहने की बात कही और सत्ता की शक्ति से भी मददगार रहने की अपेक्षा की। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया-'उत्तर प्रदेश दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश के लोगों की सुख शांति, संपन्नता व आत्मनिर्भरता के लिए बीएसपी सामाजिक व राजनीतिक तौर पर सतत संघर्षरत है। सत्ता की शक्ति निश्चय ही इसमें और भी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.