अजय कुमार लल्लू ने किया आत्मसमर्पण, जमानत मंजूर
लखनऊ जेएनएन। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की मानहानि के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय
लखनऊ, जेएनएन। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की मानहानि के मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को एमपी-एमएलए की विशेष अदालत मे आत्मसमर्पण किया। साथ ही अदालत से जमानत पर रिहा करने की मांग की।
विशेष जज पवन कुमार राय ने जमानत अर्जी मंजूर करते हुए मुल्जिम को 20 हजार की दो जमानतें और इतनी ही धनराशि का निजी मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया। पांच अक्टूबर को विशेष अदालत ने इस मामले में लल्लू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था। ये है मामला
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मानहानि के इस मामले में अजय कुमार लल्लू के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था। अदालत ने उनके परिवाद पर संज्ञान लेते हुए अजय कुमार लल्लू को बतौर मुल्जिम तलब किया था। लेकिन, वह हाजिर नहीं हो रहे थे। बल्कि उनकी तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी दी जा रही थी। बीते पांच अक्टूबर को विशेष अदालत ने उनकी अर्जी खारिज करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था।