Move to Jagran APP

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची, कल से होगा बैठकों का दौर

AICC General Secretary Priyanka Gandhi Vadra उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पाॢटयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर गंभीर हो चुकी कांग्रेस ने भी अपने मोहरे सजाने का काम शुरू कर दिया है। प्रियंका वाड्रा गुरुवार देर शाम से लखनऊ के दौरे पर रहेंगी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 02:18 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 05:04 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंची, कल से होगा बैठकों का दौर
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुरानी राह पर लाने के प्रयास में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गुरुवार को निर्धारित समय से पहले ही लखनऊ पहुंच गई। उनको लखनऊ शाम की फ्लाइट से आना था, लेकिन वह दोपहर में ही पहुंच गईं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा 'मोना' ने उनका स्वागत किया।

loksabha election banner

प्रियंका गांधी का प्रयास उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुरानी राह पर लाने का है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गुरुवार से लखनऊ के दौरे पर हैं। उनका शुक्रवार व शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में लगातार बैठक कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार करने का कार्यक्रम है। लखनऊ में पार्टी के नेता उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मिशन 2022 को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर बेहद गंभीर हो चुकी कांग्रेस ने भी अपने मोहरे सजाने का काम शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज नई दिल्ली से फ्लाइट से लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा 10 व 11 सितंबर को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 को लेकर मंथन करेंगी। इस दौरान वह यहां पर कई अहम बैठके होंगी।

प्रियंका गांधी दस सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे सबसे पहले यूपी कांग्रेस की एडवाइजरी एंड स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद प्रदेश इलेक्शन कमेटी के साथ बैठक के बाद प्रियंका जोनवार बैठक करेंगी। प्रियंका गांधी विधानसभा चुनावों को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवारों का चयन और उनके नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर अहम रणनीति भी बनाएंगी।

इसी के साथ प्रशिक्षण शिविरों का भी फीडबैक लेंगी। यूपी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रियंका गांधी नए कृषि कानूनों की खिलाफ, महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, खेती-किसानी और महंगाई के साथ राज्य और केन्द्र सरकार के खिलाफ संघर्ष की रणनीति बनाएंगी।

प्रियंका गांधी लखनऊ प्रवास के दौरान हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी। हर जोन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को जोन पर किए गए कार्यों की लिखित जानकारी के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान प्रियंका गांधी हर जोन में गठित कांग्रेस की ब्लॉक और न्याय पंचायत समितित के साथ ग्राम सभा अध्यक्षों के गठन की विस्तृत समीक्षा करेंगी।

प्रियंका गांधी लखनऊ में दो दिन तक पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावों को लेकर सारी तैयारियों का जायजा लेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में मौजूदा सियासी और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मिशन 2022 को लेकर रणनीति भी बनाएंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका गांधी गुरुवार को फ्लाइट से लखनऊ पहुंचीं। उनका लखनऊ में प्रवास गोखले मार्ग पर शीला कौल की कोठी में होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.