Move to Jagran APP

गायत्री प्रसाद प्रजापति मामले में गवाह दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने वर्ष 2019 में आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआइआर। हाल में हुई है पूर्व मंत्री की जमानत।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:32 PM (IST)
गायत्री प्रसाद प्रजापति मामले में गवाह दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
गायत्री प्रसाद प्रजापति मामले में गवाह दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के गौतमपल्ली और क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म के आरोप मामले में गवाह राम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित राम सिंह पर उसी महिला ने दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी, जिसने पूर्व मंत्री पर आरोप लगाए थे। यह एफआइआर वर्ष 2019 में दर्ज कराई गई थी।

loksabha election banner

एसीपी हजरतगंज के मुताबिक, हमीरपुर मियांपुरा राठ निवासी राम सिंह के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस राम सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में आरोपित को क्राइम ब्रांच व गौतम पल्ली थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। राम सिंह पर दर्ज मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही थी। आरोपित राम सिंह गायत्री प्रजापति पर दर्ज दुष्कर्म मामले में गवाह है। 

गौरतलब है कि हाल में ही पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को दुष्कर्म मामले में जमानत मिली है। गायत्री पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.