Move to Jagran APP

लखनऊ के राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए चलेंगी एसी बसें, कल से होगी शुरुआत

राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए 11 एसी बसें बुधवार पहली दिसंबर से शुरू होने जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए नया रूट डिमांड पर नगरीय परिवहन ने बनाया है। राजाजीपुरम से शुरू होकर माती होते हुए ग्वारी गांव तक जाएगी।

By Vikas MishraEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 03:41 PM (IST)
लखनऊ के राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए चलेंगी एसी बसें, कल से होगी शुरुआत
राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए 11 एसी बसों की शुरुआत बुधवार यानी पहली दिसंबर होने जा रही है।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए 11 एसी बसों की शुरुआत बुधवार यानी पहली दिसंबर से होने जा रही है। ग्रामीण इलाकों को जोड़ते हुए नया रूट डिमांड पर नगरीय परिवहन ने बनाया है। राजाजीपुरम से शुरू होकर माती होते हुए ग्वारी गांव तक जाएगी। इन बसों की चार्जिंग की व्यवस्था राजाजीपुरम स्थित डिपो में की गई है। यह जानकारी सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक पल्लव बोस ने दी है। उन्होंने बताया कि माल, बरगदिया, माेहनलालगंज आदि रूटों पर आए बेहतर परिणाम को देखते हुए जनता की मांग पर इस नए रूट को शुरू किया जा रहा है। 15 मिनट से अधिकतम आधे घंटे के अंतराल पर दोनोंं ओर से बसें यात्रियों को उपलब्ध होंगी।

loksabha election banner

ये है नया रूटः राजाजीपुरम, चारबाग बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, जीपीओ, हजरतगंज चौराहा, निशातगंज, बादशाहनगर, पालिटेक्निक चौराहा, कमता चौराहा, चिनहट, टाटा मोटर्स, माती, रास्वरूप विश्वविद्यालय, ग्वारी चौराहा देवा शरीफ तक जाएंगी।

रूट-                                                   किराया रुपये में 

  • राजाजीपुरम से देवा शरीफ                     55:00
  • चारबाग से देवा शरीफ                           49:00
  • हजरतगंज जीपीओ-देवा शरीफ                43:00
  • निशातगंज देवा शरीफ                            43:00
  • बादशाहनगर -देवा शरीफ                        37:00
  • चिनहट-देवा शरीफ                                 32:00
  • टाटा मोटर्स- देवा शरीफ                           26:00
  • माती -देवा शरीफ                                    26:00
  • राम स्वरूप विश्वविद्यालय -देवा शरीफ          21:00
  • ग्वारी चौराहा-देवा शरीफ                           11:00

पीएमआई01 रूट के लिए अभी करना होगा इंतजारः दुबग्गा, अवध हास्पिटल, आलमबाग बस टर्मिनल, चारबाग बस अड्डा, हजरतगंज, सिकंदरबाग, 1090 चौराहा, पालीटेक्निक, मुंशीपुलिया, टेढ़ीपुलिया, इंटीग्रल यूनवर्सिटी, कुर्सी रोड, टिकैतगंज के बीच आवागमन करने वालों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।

अब तक इन रूटों पर चल चुकी हैं नई इलेक्ट्रिक बसें 

  • -पीएमआई 03-दुबग्गा, कैसरबाग, डालीगंज, पक्का पुल, खदरा, मड़ियांव, बीकेटी, इटाैंजा
  • -पीएमआई 04-बालागंज, सीतापुर बाईपास, भिटौली मोड, इंजीनियरिंग कालेज, -मुंशीपुलिया, पालीटेक्निक, अवध बस स्टेशन, विराजखंड
  • -पीएमआई 05-कैसरबाग बस स्टेशन, चौक, बालागंज, दुबग्गा, काकोरी, मलिहाबाद
  • -पीएमआई 06-घंटाघर चौक, बालागंज, दुबग्गा, जेहटा, माल, बरगदिया
  • पीएमआई02-दुबग्गा, अवध हास्पिटल, चारबाग बस अड्डा, हजरतगंज, दिलकुशा कालोनी, अर्जुनगंज, अहिमामऊ, आईटी सिटी, गोसाईंगंज

40 बसें और चलाने की तैयारीः लखनऊ के लिए कुल 100 बसें आनी हैं। लेकिन अभी तक 60 बसें ही आ पाई हैं। 40 बसें अभी आना शेष हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.