Move to Jagran APP

आप नेता संजय सिंह का आरोप- राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही सरकार, चीन से खरीदे चिकित्सा उपकरण

कोरोना काल में बड़े चिकित्सा उपकरण घोटाले का आरोप लगाते हुए आप नेता संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर राष्ट्रवाद का झूठा ढोंग करने की बात कही है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 10:37 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 10:37 PM (IST)
आप नेता संजय सिंह का आरोप- राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही सरकार, चीन से खरीदे चिकित्सा उपकरण
आप नेता संजय सिंह का आरोप- राष्ट्रवाद का ढोंग कर रही सरकार, चीन से खरीदे चिकित्सा उपकरण

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना काल में बड़े चिकित्सा उपकरण घोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर राष्ट्रवाद का झूठा ढोंग करने की बात कही है। उन्होंने चीन के चिकित्सा उपकरण दोगुने दाम में खरीदने का आरोप भी सरकार पर लगाया। संजय सिंह ने कोरोना किट खरीद में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच सीबीआइ से कराने की मांग को लेकर कोर्ट जाने की भी बात कही।

loksabha election banner

बुधवार को पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए यह आंखें खोलने का समय है। सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। कोरोना बचाव के नाम पर उपकरण खरीद में भारी घोटाला सिद्ध हो रहा है। करीब 65 जिलों में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें 20 जिलों में सुबूत भी मिल रहे है। चीन की सीमा पर तनाव के बावजूद सरकार चीन निर्मित उपकरण जमकर खरीद रही है।

संजय सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ में एनालाइजर की खरीद में घोटाला हुआ। 1.45 लाख रुपये का एनालाइजर 3.3 लाख रुपये में खरीदा गया, जो चीन निर्मित है। उन्होंने एनालाइजर खरीद में देवरिया, बदायूं, हरदोई, बरेली, शाहजहांपुर, उन्नाव, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, मेरठ, सहारनपुर, कन्नौज व देवरिया सहित अन्य जिलों में गड़बड़ी की आशंका जताई है। 

सीबीआइ जांच कराने को कोर्ट भी जाएंगे : आप नेता संजय सिंह ने कोरोना किट खरीद में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच सीबीआइ से कराने की मांग को लेकर कोर्ट जाने की भी बात कही। उन्होंने अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण में मनमानी का आरोप लगाया। संजय सिंह का कहना था कि किसानों के साथ बेईमानी की जा रही है। अधिग्रहित भूमि का मुआवजा इतना कम है कि सरकार के कारनामे पर शर्म आने लगे। उन्होंने बताया कि किसानों को मात्र आठ लाख रुपये की दर से मुआवजा दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने 75 लाख रुपये बीघा मुआवजा देने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.