Move to Jagran APP

Barabanki Case: प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ताओं पर झड़प के बाद लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार

Barabanki Case बाराबंकी में किशोरी की हत्या के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन। आप की महिला विंग ने जमकर की नारेबाजी पुलिस से नोकझोंक के बाद लाठीचार्ज। कई कार्यकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार। कार्यकर्ता बोले-विरोध में लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 10:44 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 10:44 PM (IST)
Barabanki Case: प्रदर्शनकारी आप कार्यकर्ताओं पर झड़प के बाद लाठीचार्ज, कई गिरफ्तार
Barabanki Case: बाराबंकी में किशोरी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन।

लखनऊ, जेएनएन। Barabanki Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में अनुसूचित जाति की किशोरी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग ने राजधानी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आप की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव सहित कई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। 

loksabha election banner

आप की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और आप कार्यकर्ता अन्याय के विरोध में लगातार अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। वह सरकार की जोर-जबरदस्ती से डरने वाले नहीं हैं। 

प्रदेश सचिव रुचि यादव ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार बेटियों को बचा नहीं पा रही। जिला अध्यक्ष सुभाषिनी, प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान लतीफ, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव व इरम रिजवी, ललित वाल्मीकि, रवीन्द्र मणि वर्मा और पंकज यादव भी गिरफ्तार किए गए। इन्हें बाद में पुलिस ने छोड़ दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.